Karnataka: फ्लोर टेस्ट से पहले येदुरप्पा ने दिया बड़ा बयान, सदानंद गौड़ा बोले 4:30 बजे तक इंतजार करिए

Recommended Video

    CM Yeddyurappa को है 100 % भरोसा, कहा Karnataka Floor Test में मिलेगी Majority | वनइंडिया हिन्दी

    बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा में आज शाम को 4 बजे होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर दोनों भाजपा और कांग्रेस-जेडीएस आत्मविश्वास से भरपूर हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस दावा कर रही है कि उसके पास नंबर है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने दावा किया है कि वह 100 फीसदी बहुमत हासिल करने जा रहे हैं। येदुरप्पा ने कहा कि मैं 100 फीसदी पूर्ण बहुमत हासिल करने जा रहा हूं, कल मैं वो सारे फैसले लूंगा जो मैंने कर्नाटक की जनता से चुनाव के दौरान वायदे किए हैं।

    yeddyurappa

    वहीं भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने भी भाजपा के बहुमत का दावा करते हुए कहा कि आप शाम के 4.30 बजे तक इंतजार कीजिए हमारी जीत होगी और बीएस येदुरप्पा अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने भाजपा की जीत का पूरा भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन अपवित्र है, उन्हें लोग अस्वीकार करेंगे, लोग उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।

    लेकिन भाजपा के इन दावों को खारिज करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा के पास नंबर नहीं है, हम फ्लोर टेस्ट में जीत हासिल करेंगे। वहीं कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नंबर भाजपा के खिलाफ है, नंबर हमारे पक्ष में है। सभी विधायक हमारे पक्ष में हैं, हम सरकार का गठन करेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज शाम को विधानसभा के भीतर भाजपा को अपना बहुमत साबित करना है।

    इसे भी पढ़ें- Karnataka Floor Test से ठीक पहले क्या बोले कांग्रेस के दो दिग्गज नेता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+