#KarnatakaFloorTest: येदुरप्पा-सिद्धारमैया ने ली विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ

बेंगलुरू। कर्नाटक में विधानसभा सत्र का आगाज हो गया है, जहां शाम 4 बजे फ्लोर टेस्ट होगा। इस फ्लोर टेस्ट में देखना होगा कि क्या सीएम बीएस येदुरप्पा बहुमत हासिल करने में सफल होंगे? इससे पहले शनिवार को विधानसभा सत्र के दौरान सबसे पहले कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली। उनके बाद पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ग्रहण की।

#Karnataka:येदुरप्पा-सिद्धारमैया ने ली विधायक के रूप में शपथ

बीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ लेने से पहले अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। येदुरप्पा ने चुनाव जीतने के तुरंत बाद ही लोकसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा येदुरप्पा के अलावा श्रीरामूलू ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। वहीं कर्नाटक में विधानसभा सत्र के दौरान सबसे पहले बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली। उनके बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ लिया।

बता दें कि प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया की अध्यक्षता में ही सभी नए सदस्य विधानसभा में विधायक की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। येदुरप्पा और सिद्धारमैया के बाद बीजेपी, कांग्रेस, जेडीएस समेत नए चुनकर आए सदस्यों ने विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ग्रहण किया। इससे पहले कांग्रेस पार्टी केजी बोपैया को प्रोटेम स्पीकर बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी जहां सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया ही बने रहेंगे। फ्लोर टेस्ट भी प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया की अध्यक्षता में कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+