VIDEO: किसान ने गाया जस्टिन बीबर का गाना, बना इंटरनेट सनसनी
नई दिल्ली। हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर का फेमस गाना 'बेबी' तो आपको याद तो होगा ही। कई लोगों के इस गाने को गाते हुए सोशल मीडिया पर पहले वायरल हो चुके हैं। अब कर्नाटक के एक किसान का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह खेत में खड़े होकर जस्टिन बीबर के हिट सॉन्ग Baby on field को गाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

कभी अंग्रेजी में फेल हो गए प्रदीप
इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 वर्षीय किसान प्रदीप कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर में खेती करते हैं। लेकिन हिंदी गीतों से दूर जब वो अंग्रेजी गाने गाते हैं, तो लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। दिखने में प्रदीप बेहद साधारण से हैं। वह लूंगी, शर्ट और सिर पर गमच्छा लपेटे खेत में काम करते हैं। प्रदीप, गांव के अन्य लोगों का अपने गानों और डांस से मनोरंज करता है। भले ही गांववाले उसके गाने को समझ नहीं पाते लेकिन लोग उसके चेहरे के एक्सप्रेशन्स और डांस को काफी पसंद करते हैं।

अंग्रेजी सीखने के लिए सुनते थे इग्लिश सॉन्ग
द न्यू इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक, प्रदीप ने बताया, वह अपनी ग्रेजुएशन के दौरान इंग्लिश में फेल हो गया था और उसे थोड़ी बहुत ही इंग्लिश बोलनी आती थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद उसे इस भाषा को सीखना अच्छा लगने लगा और तभी उसने अंग्रेजी और वेस्टर्न गाने सुनना शुरू कर दिया। आज वह ना केवल इंग्लिश गाने गा सकता है बल्कि इसके अलावा वह चीनी और जापानी गाने भी आसानी से गा लेता है।
कई भाषाओं में गाना गाते हैं प्रदीप
प्रदीप ने कहा, मुझे चीनी और जपानी भाषा बोलनी नहीं आती लेकिन मैं इन दोनों भाषाओं में गाने सुनता हूं और उनके उच्चारण और धुन पर ध्यान देता हूं। मैं अपना काम करते वक्त इयरफोन लगाकर लगातार गाने सुनता रहता हूं। वायरल हो रहे वीडियो को यूट्यूब पर एम एस इसाई पल्ली नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक 67 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स किसान की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications