कर्नाटक: 'एक्स्ट्रा पैग से आएगी अच्छी नींद', BJP नेता ने की महिला मंत्री पर टिप्पणी, शुरू हो गया हंगामा

BJP Leader on Woman Minister Lakshmi Hebbalkar: कर्नाटक में बीजेपी के पूर्व विधायक ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने लक्ष्मी हेब्बालकर से कहा कि रात में अच्छी नींद आने के लिए उन्हें एक पैग लगा लेना चाहिए।

बीजेपी नेता ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के लिए महिलाओं का समर्थन बढ़ रहा है। जिससे महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर काफी चिंतित होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बढ़ते समर्थन को देखते हुए हेब्बालकर को अच्छी नींद नहीं आएगी। रात की अच्छी नींद के लिए उन्हें नींद की गोली या एक पैग लेना होगा। जिससे कि उन्हें नींद आ जाए।

BJP

नींद की गोली या एक्स्ट्रा पैग लेना चाहिए

बता दें कि लक्ष्मी हेब्बालकर के बेटे मृणाल बेलगावी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी रैली के दौरान बीजेपी नेता ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी को वहां चुनाव प्रचार करते देखना भी मुश्किल होगा। रात की अच्छी नींद के लिए उन्हें नींद की गोली या एक अतिरिक्त पैग लेना होगा जिससे कि उन्हें नींद आ जाए।

भाजपा महिलाओं के प्रति कितना सम्मान रखती है?

इसके बाद लक्ष्मी हेब्बालकर ने एक वीडियो जारी कर पूर्व भाजपा विधायक की टिप्पणियों की निंदा कर हमला किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी नेता पाटिल की टिप्पणी इस बात का उदाहरण है कि भाजपा महिलाओं के प्रति कितना सम्मान रखती है।

यह महिलाओं के प्रति भाजपा के सम्मान को दर्शाता है। यह भाजपा का छिपा हुआ एजेंडा है। अगर आप राम, बेटी पढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ का जाप करते हैं तो यह पर्याप्त नहीं है। आपको महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह हमारी हिंदू संस्कृति है। हिंदू संस्कृति के बारे में भाषण देने वाले संजय पाटिल की टिप्पणी न केवल मेरे लिए बल्कि राज्य और देश की सभी महिलाओं का अपमान है। बता दें कि उनके बेटे मृणाल का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार से है।

यह भी पढ़ें- 'कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस...', सिद्धारमैया ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, अपने विधायकों पर जताया विश्वास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+