Suvarna News के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 106-118 सीटें
चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में इस बार 70 फीसदी मतदान हुआ है
नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में वोटिंग के बाद अब फैसला 15 मई को आएगा। वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को खत्म हो जाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने जीत का करना शुरू कर दिया है। शाम सात बजे के बाद कई चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। सुवर्णा न्यूज 24X7 ने अपने एक्जिट पोल में बीजेपी को 79-92 सीटें मिलने का अनुमान जताया है जबकि कांग्रेस के खाते में 106-118 सीटें जा सकती हैं। जेडीएस 22-30 सीटें जीत सकती हैं। अन्य को 1-4 सीटें दी गई हैं।

कर्नाटक की जनता ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं देने का फैसला किया है। ना तो बीजेपी को और ना ही कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। आठ एक्जिट पोल के औसत से यही बात निकलकर सामने आ रही है। पोल ऑफ एक्जिट पोल के अनुसार 224 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 98 सीटें जीतेगी जबकि कांग्रेस 88 सीटों जीत दर्ज करेगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में इस बार 70 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग खत्म होने के बाद अब चुनावी नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को खत्म हो जाएगा। 224 विधानसभा सीटों में से 173 सामान्य श्रेणी, 36 अनुसूचित जाति श्रेणी और 15 अनुसूचित जनजाति की श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लड़ रहीं प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल और जनता दल सेक्युलर शामिल हैं। वहीं, दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे।
कांग्रेस के पास अभी कर्नाटक समेत सिर्फ चार राज्य हैं। यहां पर सत्ता गंवाने का मतलब कांग्रेस के लिए इस साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए हौंसले पस्त होना है जबकि जीत कांग्रेस में और राहुल के नेतृत्व में नई जान फूंक देगी।












Click it and Unblock the Notifications