Digvijaya News के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 103-107 सीटें

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने जीत का करना शुरू कर दिया है। शाम सात बजे के बाद कई चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। दिग्विजय न्‍यूज के एग्जिट पोल के अनुसार जिन 222 सीटों पर चुनाव हुए हैं उनमें से 103-107 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 76-80 सीटें जाती दिख रही हैं। जेडीएस 31-35 सीटें जीतती दिख रही है वहीं 4-8 सीटें अन्‍य के पास जाती दिख रही हैं।

Digvijaya News के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 103-107 सीटें

कर्नाटक का चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है। इसे अगले लोकसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। कांग्रेस के पास अभी कर्नाटक समेत सिर्फ चार राज्य हैं। यहां पर सत्ता गंवाने का मतलब कांग्रेस के लिए इस साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए हौंसले पस्त होना है जबकि जीत कांग्रेस में और राहुल के नेतृत्व में नई जान फूंक देगी।

शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 में 222 सीटों पर सुबह से चल रहा मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में इस बार 70 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग खत्म होने के बाद अब चुनावी नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि साल 2013 में यहां 70.23 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+