Karnataka Elections: येदियुरप्‍पा बोले- आज जारी होगी उम्मीदवारों की सेकेंड लिस्‍ट, शेट्टार के लिए बोली ये बात

Karnataka Elections 2023: येदुयुरप्‍पा बोले- आज जारी होगी उममीदवारों की सेकेंड लिस्‍ट, जगदीश शेट्टार के टिकट के बारे में जानिए क्‍या कहा?

yedurappa

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने मंगलवार की रात उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। भाजपा की इस सूची में 52 नए चेहरे भी शामिल है। वहीं इस लिस्‍ट में भाजपा के कई सिटिंग विधायकों का नाम नदारत हैं जिसके कारण भाजपा के अंदर घमासान मच गया है।

वहीं इस सूची के जारी होने के बाद अब भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और कर्नाटक पूर्व सीएम येदुयरप्‍पा ने बताया कि भाजपा इस बार कितनी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

येदिुरप्‍पा ने अपना दावा दोहराते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा की 159 सीटों में से हम 125-130 सीटें जीतेंगे। उन्‍होंने कहा हम भाजपा की पहली सूची के उम्‍मीदवरों के नामों से खुश है। उन्‍होंने कहा हम कर्नाटक में सरकार बनाएंगे।

बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने इसके साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि आज रात तक उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार जिन्‍होंने टिकट ना मिलने पर बगावती तेवर दिखाए थे उनके लिए येदियुरप्‍पा ने कहा था कि उन्‍हें 99 प्रतिशत चुनाव टिकट दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+