Karnataka Elections: डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया को BJP के ये दिग्गज देंगे टक्कर, किसे कहां मिलेगी टक्कर
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के खिलाफ भाजपा जानें किन दिग्गज नेाओ को मैदान में उतारा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ठीक एक महीने पहले सत्तारुढ़ पार्टी ने अपने चुनावी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली में भाजपा के आलाकमान के मंथन के बाद ये 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 53 नए चेहरे शामिल हैं जिन पर भाजपा ने दांव लगाया है। पीएम मोदी ने पहले ही साफ किया था कि इस बार कर्नाटक चुनाव में युवा चेहरों को मौका दिया जाएगा और दागी नेताओं को किनारे किया जाएगा।
भाजपा ने वाकई में जो दावा किया उसे लिस्ट जारी करने में पूरा किया। हालांकि 13 मई को आने वाले चुनाव परिणाम में ही पता चलेगा कि भाजपा का ये प्रयोग कितना कामयाब हुआ।
भाजपा के लिए ये कठिन चुनाव माना जा रहा है क्योंकि इस चुनाव में भाजपा की कांग्रेस से कड़ी टक्कर है। अब ऐसे में जानते हैं कि कांग्रेस के दिग्गज और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार से टक्कर लेने के लिए सत्तारुढ़ पार्टी ने किसे चुनाव मैदान में उतारा है?
डीके शिवकुमार का भाजपा के इस नेता से होगा मुकाबला
कर्नाटक की कनकपुरा निर्वाचन सीट से कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव लड़ रहे हैं। डीके शिवकुमार से मुकाबला करने के लिए भाजपा ने आर. अशोक को चुनाव मैदान में उतारा है। आर अशोक भाजपा के टिकट पर दो सीटों पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे।
सिद्धारमैया का भाजपा के इस दिग्गज नेत से होगी टक्कर
वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया जिनका ये आखिरी चुनाव है वो अपनी पैतृक सीट वरुणा से चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें मुकाबला देने के लिए भाजपा ने वी सोमन्ना वरुणा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वी सोमन्ना को भी भाजपा ने दो सीटों से टिकट दिया है सोमन्ना चामराजनगर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने चली ये है ये चाल
यह सूची भाजपा द्वारा विपक्षी कांग्रेस के दो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों से निपटने की एक योजना का संकेत देती है क्योंकि इसने मंत्री और लिंगायत नेता वी. सोमन्ना को वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के खिलाफ मैदान में उतारा है।
येदियुरप्पा के बेटे शिकारपुरा से लड़ेगे अपना पहला चुनाव
बता दें वरुणा सीट पर सिद्धारमैया के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे को चुनाव मैदान में उतारने की खबरें भी थी लेकिन येदियुरप्पा इसके खिलाफ थे, येदियुरप्पा चाहते थे उनका बेटा बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़े भाजपा ने ये उनकी ये मांग मानते हुए विजयेंद्र को शिकारपुरा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।
जानें बोम्मई समेत दिग्गज नेता कहां से लड़ रहे चुनाव?
- कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेगे
- कर्नाटक मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेगे
- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि परंपरागत चिकमगलूर सीट से लड़ेगे चुनाव
- कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के चिकबल्लापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
- कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications