कर्नाटक में कांग्रेस की हार पर बोले रमन सिंह, कहा- अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा
Recommended Video

नई दिल्लीः कर्नाटक के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। सुबह 11.30 बजे तक के रुझानों में भाजपा 112 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं, सत्तीसीन कांग्रेस 70 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जेडीएस 38 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा में अभी से जश्न मनने लगा है। भाजपा के कार्यकर्ता खुश हैं तो वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, 'ये भारतीय जनता पार्टी की इतिहासिक जीत है। भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए मैं सभी मतदाताओं को शुक्रिया कहना चाहूंगा। अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा। कांग्रेस कहां रहेगी पता नहीं।'
अब कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा- रमन सिंह
शुरुआती रुझानों के मुताबिक हैदराबाद कर्नाटक रीजन में बीजेपी 22 सीटों बढ़त लेकर विरोधियों से काफी आगे बनी हुई है। वहीं, कांग्रेस 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सेंट्रल कर्नाटक की बात करें तो यहां भी बीजेपी सबसे आगे है और 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी प्रकार से मुंबई कर्नाटक में भी बीजेपी का जादू सिर चढ़कर बोलता दिख रहा है। यहां बीजेपी 27 सीटों पर आगे बढ़ रही है तो कांग्रेस 17 पर बढ़त बनाए हुए है।

कर्नाटक विधानसभा के लिए इस बार 70 फीसदी मतदान हुआ था
बता दें, कर्नाटक की 224 सीटों में से 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। इस बार तकरीबन 70 फीसदी मतदान हुआ है। मतों की गणना के लिए प्रदेशभर में 38 केंद्र बनाए गए हैं और यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications