Karnataka Elections: चुनाव प्रचार में सभी जनसभाओं में कांग्रेस को जवाब देते हुए किया 'जय बजरंग बली' का नारा

Karnataka Elections: चुनाव प्रचार में सभी जनसभाओं में कांग्रेस को जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जय बजरंग बली' का नारा लगाया। उनके साथ जनसभा में बैठे लोगों ने भी जय बजरंग बली का नारा लगाया।

pmmodi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई के मतदान होगा। अब जब चुनाव की तारीख बिलकुल नजदीक है इससे पहले कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर चुनावी घोषणा पत्र में बैन लगाने के पार्टी के संकल्‍प पर बुरी तरह घिर चुकी है। वहीं कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक में जिनती भी चुनावी जनसभाएं की उन सभाओं में पीएम मोदी ने जय बजरंग बली के नारे लगाए।

पीएम मोदी ने बुधवार को दो दिवसीय कर्नाटक में चुनावी दौरे पर थे। उन्‍होंने यहां तीन चुनावी जनसभाएं की और सभी मे जोर जोर से 'जय बजरंग बली' का नारा लगाए। जिसे कांग्रेस के घोषणा पत्र के जवाब के रूप में देखा जा रहा है, जिसने दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है।

बेलागवी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय' के साथ-साथ 'भारत माता' की स्तुति से की वहीं पीएम मोदी ने दक्षिण कन्नड़ जिले के मुल्की, उत्तरा में अंकोला में अपने भाषण की शुरूआत और अंत में 'जय बजरंग बली' का उद्घोष करते हुए भाषण दिया।

बता दें कर्नाटक में 10 मई के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस ने कहा हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र है और बजरंग दल, पीएफआई जैसे व्यक्तियों और संगठनों द्वारा इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है, चाहे बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा दे रहा हो। हम ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

बजरंग दल पर बैन लगाने औरउसकी तुलना पीएफआई जैसे संगठन जिसे केंद्र सरकार पहले ही बैन कर चुकी है उससे तुलना करके चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी मुसीबत बढ़ा ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+