Karnataka election: इस पोलिंग बूथ पर मतदान अधिकारियों ने लंबानी वेश भूषा पहन कर करवाया मतदान, जानें वजह
कर्नाटक विधानसभा के लिए बुधवार को वोटिंग हुई। वहीं कर्नाटक के एक पोलिंग बूथ पर मतदान अधिकारियों ने लंबानी वेश भूषा पहनकर कर वोटरों से मतदान करवाया।

कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान 10 मई यानी आज बुधवार को हो रहा है। प्रदेश भर हा रहे विधानसभा चुनाव के वोट डालने के लिए सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान करने के लिए पोलिंंग बूथ पर पहुंंच रहे हैं। कर्नाटक की जनता अपना वोट अवश्य डाले। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ भी विभिन्न थीम पर आधारित बनवाए थे। ये थीम सभी वोटर वर्ग पर आधारित थी। जिसका उद्देश्य वोटर्स को जागरूक करना था।
इसी उद्देश्य से कालाघाटगी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 105 में लंबानी वेश भूषा में मतदान केंद्र अधिकारियों ने खास अंदाज में मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश की। महिला पोलिंग अधिकारी लंबानी वेश भूषा में ड्रेसअप होकर बैठे थे। जिनका उद्देश इस बंजारा समुदाय के वोटरों को जागरूक करना था।
बता दें लंबानी कर्नाटक का एक बंजारा समुदाय है । ये ऐसी जनजाति है जो अफगानिस्तान से राजस्था और उसके बाद धीरे -धीरे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश, प्रदेश, गुजरात में फैल गई। कर्नाटक में भी ये बंजारा समुदाय के लंबानी रहते हैं जो कर्नाटक के वोटर हैं।
याद रहें बता दें पिछले चुनावों में वोटरों की उदासीनता को देखते हुए विधानसभा चुनाव में वोटर्स का मतदान बढ़ाने के लिए बृहद बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) ने शहर में 264 थीम-आधारित मतदान केंद्र स्थापित किए। उन्हीं थीम में से एक पर आधारित ये वोटिंग पोल भी थी। जहां बंजरा समुदाय की थीम पर मतदाना अधिकारी पोलिंग बूथ पर बैठे थे।
बता दें कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ जिसमें शाम पांच बजे तक 65.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था।
वहीं बल्लारी के एक मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए। असंबंधित घटनाओं में, मतदान प्रक्रिया के दौरान दो मतदाताओं की मृत्यु हो गई।
बेलगावी जिले के एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होने के दौरान 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, वहीं 49 वर्षीय जयन्ना की बेलूर के चिक्कोले में मतदान के कुछ मिनट बाद मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर विजयपुरा की एक घटना में, मसाबिनाला के ग्रामीणों ने ईवीएम ले जा रहे एक मतदान ड्यूटी वाहन को रोक दिया, एक अधिकारी के साथ मारपीट की और नियंत्रण और मतपत्र इकाइयों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications