Karnataka Elections: शनिवार को बेंगलुरु में पीएम मोदी करेंगे मेगा रोड शो, इन रूट्स पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु में मेगा रोड शो करने वाले हैं। जानिए किन रूट्स पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।

pm

कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार के लिए शनिवार और रविवार बेंगलुरु में एक विशाल रोड शो निकालने वाले हैं। शनिवार को होने वाले पीएम मोदी का ये रोड शो शहर के कम से कम 18 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा।

जिसके चलते बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार, 6 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए शहर की 35 सड़कों पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी।'नम्मा कर्नाटक' रोड शो दो चरणों में बेंगलुरु सेंट्रल और बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी

शुक्रवार को जारी एक एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि 6 मई शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।भाजपा ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री शनिवार और रविवार को दो रैलियां करेंगे। शनिवार को मोदी दक्षिण बेंगलुरु में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच और रविवार को मध्य बेंगलुरु में रात 10-11.30 बजे के बीच रोड शो करेंगे।

NEET परीक्षा के कारण रोड शो पीमए ने प्रीपोन किया

भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्‍यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया और बताया कि 7 मई को NEET परीक्षा के कारण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें 26 किमी के रोड शो को 6 मई को प्रीपोन करने और 7 को रोड शो की दूरी को 11.30 बजे से पहले समाप्त करने का निर्देश दिया है।

उन्‍होंने बताया कि हमने 6 मई को 10 किमी और 7 मई को 26 किमी का रोड शो निकालने की योजना बनाई थी। नीट परीक्षा के कारण अब हम 6 मई को सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से 26 किमी की लंबी दूरी का रोड शो करेंगे।

भाजपा नेता शोभा करंदलाने जानकारी दी कि बेंगलुरू दक्षिण से मल्लेश्वरम के सांके टैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच, और थिप्पसंद्रा से ट्रिनिटी सर्कल में केम्पेगौड़ा मूर्ति के बीच लगभग 10 किमी की एक छोटी, जो जल्द ही पूरी हो सकती है, रविवार को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पीएम मोदी का पहले रोड शो का रूट

पीएम मोदी का पहला रोड शो बेंगलुरु सेंट्रल में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा. रोड शो जेपी नगर ब्रिगेड मिलेनियम, सरक्की जंक्शन, साउथ एंड सर्किल, कृष्णा राव पार्क, रामकृष्ण आश्रम, मक्कल कूटा, टाउन हॉल, कावेरी भवन, मैजेस्टिक, मगदी रोड, जीटी वर्ल्ड मॉल, हाउसिंग बोर्ड, बसवेश्वर नगर, शंकर मठ से शुरू होगा।

मोदी हॉस्पिटल रोड, नवरंग सर्कल, महकवि कुवेम्पु रोड, मल्लेश्वरम सर्कल, संपिगे रोड और मरम्मा मंदिर सर्कल। रविवार को पीएम मोदी का रोड शो बीईएमईएल सर्कल, थिप्पसंद्रा मेन रोड, ईएसआई अस्पताल, सीएमएच रोड, इंदिरानगर, हलासुर थाना, एमजी रोड और ब्रिगेड रोड से होकर गुजरेगा. वीकेंड पर पीएम मोदी के रोड शो में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो

6 मई को राजभवन रोड
राममहर्षि रोड
मेखरी सर्कल
आरबीआई लेआउट,
जेपी नगर रोज गार्डन,
जेपी नगर
सरक्‍की सर्कल
जे.जे. नगर
बिन्नी मिल रोड
शालिनी ग्राउंड एरिया
साउथ-एंड सर्कल
अर्मुगम सर्कल
बुल टेंपल रोड
रामकृष्णाश्रम रोड
उमा थिएटर
टी.आर. मिल
मगदी मेन रोड
चोलरापल्या एम.सी सर्किल
कॉर्ड रोड के

वेस्‍ट बेंगलुरू में

एम.सी.लेआउट 1 क्रॉस रोड,
एम.सी. लेआउट-नगरभवी रोड
बी.जी.एस ग्राउंड
हवानुरु जंक्शन 8वीं मेन रोड
बसवेश्वरनगर 15वीं मेन रोड,
बसवेश्वरनगर शंकरमुत्त जंक्शन
मोदी हॉस्पिटल रोड
वेस्ट ऑफ कॉर्ड रोड
नवरंग जंक्शन
एम.के.के. मल्लेश्वरम सर्किल
चामराजपेट मेन रोड
बलेकयी मंडी के.पी.
अग्रहारा संपिगे रोड
सांके रोड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+