कर्नाटक चुनाव: पीएम मोदी ने दी सलाह- फ्री गिफ्ट के बहकावे में न आएं, 'रेवड़ी' संस्कृति से बाहर आना होगा

कर्नाटक चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रदेश भर के 50 हजार कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। जिसमें कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देते हुए पीएम ने कुछ टिप्‍स भी दिए।

PM

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्‍ता में वापसी करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पिछले एक सप्‍ताह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्‍मृति ईरानी समेत भाजपा के अन्‍य स्‍टार प्रचारक रोड शो, रैलियां और जनसभाएं कर जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल से कर्नाटक के विभिन्‍न निर्वाचन सीटों पर ताबड़तोड रैलियां करेंगे । इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने कर्नाटक के लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओं को वचुअल बैठक के जरिए संबोधित किया।

मुफ्त की पेशकश करने वालों को कर्नाटक के भविष्‍य की परवाह नहीं है

वहीं इस बैठक में दक्षिण कर्नाटक के एक भाजपा कार्यकर्ता ने जब विभिन्न दलों द्वारा मुफ्त की पेशकश के बारे में एक सवाल किया जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे राजनीतिक दल हैं जिन्होंने मुफ्त की पेशकश करके सत्ता में बने रहने के लिए सब कुछ किया है। उन्‍होंने कहा सरकार मुफ्त की पेशकश करके काम नहीं कर सकती है। इन दलों को कर्नाटक के भविष्य की कोई परवाह नहीं है। भाजपा शॉर्टकट नहीं बल्कि देश के भविष्य के लिए काम कर रही है।

मुफ्त की पेशकश करने से मूर्ख न बनें

पीएम मोदी ने आगे कहा हमें इस 'रेवड़ी' संस्कृति से बाहर आना होगा। मैं युवाओं से अनुरोध करता हूं कि इन राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त की पेशकश करने से मूर्ख न बनें, अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें।

50 लाख कार्यकर्ताओं को एक साथ पीएम ने किया संबोधित

गुरुवार को 50 लाख से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली बैठक में बीएस येदियुरप्पा, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पीएम मोदी के संबोधन को देखने के लिए बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के लिए खास इंतजाम किए गए थे। राज्य भर के सभी जिला पंचायत केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी।

24 लाख कार्यकर्ताओं ने NaMo ऐप डाउनलोड किया

पीएम मोदी के संबोधन को देखने के लिए पार्टी के 24 लाख कार्यकर्ताओं ने NaMo ऐप डाउनलोड किया है। पीएम अपने संबोधन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवाल किए। कर्नाटक में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है तो पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए।

जब बूथ विजयी होता है, तो चुनाव में जीत निश्चित होती है

पीएम ने कहा जब बूथ विजयी होता है, तो चुनाव में जीत निश्चित होती है। बूथ स्तर पर जीतने के लिए पंजीकरण कराने के आपके प्रयास वास्तव में पार्टी को जीत दिलाएंगे। पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं आपके और कर्नाटक के लोगों के साथ शामिल होऊंगा।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिए ये टिप्‍स

शिवमोग्गा के बीजेपी कार्यकर्ता विरुपाक्षप्पा के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने बड़े ही शानदार टिप्‍स दिए। उन्‍होंने कहा अगर आप बूथ जीतना चाहते हैं, तो पहले 10 पुरुष और 10 महिला कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाएं। कर्नाटक के भविष्य के लिए, राज्य सरकार और केंद्र द्वारा किए गए कार्य आपके फोन और डायरी पर उपलब्ध होने चाहिए।

घर-घर जाकर लोगों से रूबरू हो और एक-से-एक चर्चा करें और एक घर में कम से कम 45 मिनट बिताएं। पीएम ने कहा अगर आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो आपका बूथ भी जीत जाएगा। आप अर्थव्यवस्था जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। भारत ने अर्थव्यवस्था को कैसे नियंत्रण में रखा है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस का पांचवीं 'गारंटी ऐलान- परिवहन बसों में महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+