कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस का पांचवीं 'गारंटी ऐलान- परिवहन बसों में महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पांचवीं 'गारंटी ऐलान किया है। जिसमें सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की गारंटी दी।

Rahul Gandhi in Karnataka election campaign: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा। मतदान में केवल अब 13 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस आक्रामक रूप से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में, प्रतिद्वंद्वी दलों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार में सीट सुरक्षित करने के लिए अपनी कोशिश तेज कर चुके हैं। वहीं गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उडुपी में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा चुनावी ऐलान किया है।
कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी की ओर से गुरुवार को कर्नाटक के लोगों के सत्ता में आने पर उनकी नई 'गारंटी' की घोषणा की। कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक में सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की गारंटी दी।कर्नाटक चुनाव अभियान के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब तक कुल पांच गारंटियों की घोषणा की है।
गुरुवार को कांग्रेस ने घोषणा की कि जैसे ही कर्नाटक में कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी, हम 5वीं गारंटी लागू करेंगे जिसके तहत सभी महिलाएं सार्वजनिक परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी
इससे पहले कांग्रेस ने जो चार अन्य गारटियों को ऐलान किया था
- सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली
- अन्न भाग्य योजना के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त
- गृहलक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 मासिक सहायता दी जाएगी
- ग्रेजुएट युवाओं के लिए हर महीने 3,000 और डिप्लोमा धारकों के लिए 1,500 रुपये देने का ऐलान किया था जिसमें दोनों 18-25 आयु सीमा रखी गई है। ये सहायता दो साल के लिए दी जाएगी।
बता दें कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करवाने वाली पांचवीं 'गारंटी' का ऐलान इसके बाद किया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक मेंकांग्रेस की 'रेवड़ी' संस्कृति, या 'मुफ्त उपहार' देने की संस्कृति की आलोचना की।
भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा राजनीतिक दलों के मुफ्त बांटने के मुद्दे पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था जब पार्टी की वारंटी ही खत्म हो गई है तो उसकी गारंटी का कोई मतलब नहीं है।
पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मुफ्तखोरी से देश कर्ज में डूब जाएगा, और कहा कि देश और सरकारें 'रेवड़ी' संस्कृति पर नहीं चल सकती हैं। उन्होंने कर्नाटक की जनता को गिफ्ट में लालच में ना आने की सलाह दी थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications