कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा को झटका, Kudligi विधायक गोपालकृष्ण ने दिया इस्‍तीफा,कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

कर्नाटक चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच शुक्रवार को भाजपा के एक विधायक ने अपनी विधायकी से इस्‍तीफा दे दिया है।

Kudligi BJP MLA

कर्नाटक विधानसाभा चुनाव की तारीखों की घोषणाा होते ही राजनीति दलों के बीच जंग और तेज हो चुकी है। वहीं भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों और नेताओं के बीच चुनाव में टिकट पाने की होड़ मच चुकी है। वहीं कई अपनी पार्टी से नाराज और असंतुष्‍ट नेता अपनी पार्टी को अलविदा कर अपने लिए बेहतर संभावनाएं तलाशते हुए दूसरी पार्टी ज्‍वाइन कर रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को भापजा को झटका देते हुए भातरीय जनता पार्टी के Kudligi विधायक एनवाई गोपालकृष्ण ने अपनी विधायकी से इस्‍तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वो जल्‍द कांग्रेस पार्टी ज्‍वाइन कर सकते हैं।

शुक्रवार को गोपालकृष्ण ने स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।कुदलिगी विधायक एन वाई गोपालकृष्ण ने शुक्रवार को राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधायक पद से इस्तीफा दिया है उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आई है।

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और विधायक गोपालकृष्‍ण ने राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी अध्‍यक्ष डी के शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात की थी।
याद रहे गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस के साथ थे और चार बार सबसे पहले 1997, उसके बाद 1999, 2004 और 2008 में चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। 2018 में चुनाव से पहले कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा ज्‍वाइन करते ही पार्टी ने गोपालकृष्‍ण को मोलाकालमुरु के बजाय विजयनगर जिले के कुदलिगी से टिकट देकर मैदान में उतारा था, क्योंकि वहां से वरिष्ठ नेता श्रीरामुलु को मैदान में उतारा गया था। गोपालकृष्‍ण ने कुद‍लिगी से चुनाव में जीत हासिल की थी।
वहीं मार्च महीने की शुरुआत में, भाजपा के दो एमएलसी - पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर - कांग्रेस में शामिल होने के लिए विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं।

वहीं कुमारस्‍वामी की जेडीएस के विधायक एस आर श्रीनिवास जो गुब्बी श्रीनिवास उर्फ ​​वासु के नाम से भी जाने जाते हैं उन्‍होंने 27 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

गृब्बी से चार बार विधायक रहे श्रीनिवास के जेडीएस छोड़ कांग्रेस ज्‍वाइन करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने दावाा किया था कि अभी कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक लोगों की लंबी लिस्‍ट है और इसे बनाया जाएगा।

याद रहे 29 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।

Recommended Video

    Karnataka Eletion 2023 | Siddaramaiah के खिलाफ BJP Yeddyurappa के बेटे को लाएगी? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+