कर्नाटक चुनाव: JDS ने Kichcha Sudeep की फिल्‍मों और विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

कर्नाटक चुनाव में भाजपा का प्रचार करने वाले एक्‍टर किच्‍चा की फिल्‍मों और विज्ञापनों पर रोक लगाने की जेडीएस ने अपील की है।

kiccha

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कन्‍नड़ा फिल्‍मों के सुपरस्‍टार किच्‍चा सुदीप भाजपा और कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। किच्‍चा के चुनाव प्रचार करने पर पहले कांग्रेस ने कटाक्ष किया था।

वहीं अब जनता दल एस पार्टी के प्रमुख और कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री कुमारस्‍वामी की पार्टी ने चुनावआयोग को पत्र लिखकर एक्‍टर किच्‍चा की सभी फिल्‍मों, शो और विज्ञापनों के प्रसारण पर चुनाव खत्‍म होने तक प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

जेडीएस ने चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के टीवी शो और चुनाव के अंत तक उनके विज्ञापनों को रोकने की गुजारिश की है। इसके पीछे जेडीएस ने इसके मद्देनजर दलील दी है कि उनकी फिल्में, विज्ञापन, पोस्टर आदि वोटों को प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि वो वर्तमान समय में भारतीय जनता का प्रचार कर रहे हैं।जेडीएस नेता तनवीर अहमद ने कहा किच्‍चा सुदीप कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और भाजपा के लेटरहेड पर भेजे गए सभी मीडिया को निमंत्रण देते हैं। वह कहते हैं कि मुख्यमंत्री जो कहेंगे वह करने जा रहे हैं, वे एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं, इसलिए वे एक राजनेता हैं।

देश के कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति जिसका राजनीतिक जुड़ाव है, उसे सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा जा सकता है। इसलिए, हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वह सुदीप की फिल्मों, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले शो और विज्ञापनों के मामले पर प्रतिबंध लगाए।

बता दें किच्‍चा सुदीप ने तीन दिन पहले सीएम बोम्‍मई के साथ एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की और बोम्‍मई को अपने मामा जैसा बताते हुए उन्‍होंने खुलाया किया था कि बोम्‍मई ने उसके संघर्ष के दिनों में उनकी मदद की थी, इसलिए वो इस चुनाव में उनका प्रचार कर रहे हैं।

हालांकि एक्‍टर किच्‍चा ने जब चुनाव प्रचार शुरू किया तो उनके भाजपा ज्‍साइन करने की अटकलें भी लगने लगी थी।

जिसके बाद किच्‍चा ने पत्रकार वार्ता की और कहामुझे यहां अपने लिए किसी मंच या पैसे के लिए नहीं आया हूं। मुझे यहां आने की कोई आवश्‍यकता नहीं थी। मैं यहां केवल एक व्‍यक्ति के लिए आया हूं। मैं मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई का सम्‍मान करता हूं और मैं बोम्‍मई अंकल सर को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान करता हूं।

कन्‍नड़ फिल्‍मों के सुपरस्‍टार किच्‍चा के भाजपा का प्रचार करने पर साउथ और बॉलीवुड फिल्‍म एक्‍टर प्रकाश राज ने हैरानी जताई थी। उन्‍होंने कहा था किमैं किच्चा सुदीप के बयान से हैरान हूं।'

इतना ही नहीं प्रकाश राज ने एक और पोस्‍ट शेयर करते हुए किच्‍चा को चेतावनी तक डे डाली थी। किच्‍चा के लिए प्रकाश राज ने लिखा था जिसके बाद वो जमकर ट्रो भी हुए थे

प्रकाश राज ने लिखा था

डियर सुदीप.. एक एक्‍टर के तौर पर आप हर किसी के चहेते हैं.. मैंने आपसे लोगों की आवाज बनने की उम्मीद की थी, लेकिन आपने खुद को एक राजनीतिक दल के रंग में रंगना चुना है.. अच्छा...! जवाब देने के लिए तैयार हो जाइए..हर सवाल जो एक नागरिक आपसे और आपकी पार्टी से पूछेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+