Karnataka elections: कांग्रेस उम्मीदवार के भाई के घर पर IT का छापा, पेड़ में छिपाए थे 1 करोड़ रुपये, जब्त
मैसूर में कांग्रेस प्रत्याशी के भाई के घर पर IT का ने छापा मारा, गार्डेन में लगे पेड़ पर छिपाकर रखे थे एक करोड़ रुपये, जब्त

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जमकर नेता पैसा खर्च कर रहे है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मानो धन के दम पर चुनाव जीतने की होड़ मची हुई है। हालांकि चुनाव आयोग उम्मीदवारों पर कड़ी नजर रख रहा है और जमकर छापेमारी कर रहा है। वहीं बुधवार को आयकर (आईटी) विभाग ने कांग्रेस उम्मीदवार के भाई के घर पर बड़ा छापा मारकर एक करोड़ की नगदी जब्त की है।
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि ये एक करोड़ रुपये कांग्रेस उम्मीदवार के रिश्तेदारों ने अपने घर के गार्डेन में रखे घने पेड़ में छिपा कर रखाा था।
आईटी डिपार्टमेंट ने ये छापा मैसूर कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार राय के भाई के सुब्रह्मण्य राय के मैसूरु स्थित आवास पर मारा था। छापा मारने पहुंचे आईटी विभाग के अधिकारियों ये धनराशि पेड़ पर मिली। 1 करोड़ रुपये नकदएक पेड़ पर बक्सों में छिपाकर रखे गए थे।
आईटी विभाग ने कांग्रेस पुत्तूर के उम्मीदवार अशोक कुमार राय के भाई सुब्रह्मण्य राय के मैसूर स्थित आवास पर छापा मारा। जिस पेड़ से एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए वो उनके गार्डेन के बीचों बीच लगा हुआ है।
आईटी विभाग को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर, आईटी अधिकारियों ने सुब्रह्मण्य के आवास पर छापा मारा और परिसर परिसर के भीतर पेड़ में छिपे नकदी के कई बक्से बरामद किए।
Recommended Video

सुब्रह्मण्य कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार राय के भाई हैं, जो दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर से चुनाव लड़ रहे हैं। छापेमारी के दौरान जब्त की गई राशि का अभी आयकर विभाग के अधिकारियों ने खुलासा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications