Karnataka elections से पहले डीके शिवकुमार को कर्नाटक HC से लगा झटका, कोर्ट ने खारिज की ये याचिका
Karnataka elections से पहले कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की आय से अधिक संपत्ति संबंधी एक याचिका को कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दी हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त डीके शिवकुमार को गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा हैं। हाईकोर्ट ने डीके शिवकुमार की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने भाजपा राज्य सरकार द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के फैसले को चुनौती दी थी।
सीबीआई जांच के फैसले के खिलाफ की थी हाईकोर्ट में अपील
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार जिन्होंने आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच सीबीआई से करवाने जाने के प्रदेश सरकार के फैसले को गलत बताते हुए कोर्ट में एक आवेदन दायर किया था। डीके शिवकुमार ने कहा था कि आय से अधिक संपत्ति की ज सीबीआई जांच के लिए कर्नाटक सरकार का आदेश गलत था।
कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद याचिका की खारिज
गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस नटराजन की अगुवाई वाली सिंगल जज बेंच ने डीके शिवकुमार की ये याचिका खारिज कर दी।
2019 में येदियुरप्पा सरकार ने दी थी मंजूरी
बता दें 2019 में बीएस येदियुरप्पा सरकार ने डीके शिवकुमार के खिलाफ जांच की मंजूरी दी थी। उस समय सीबीआई ने राज्य सरकार की अनुमति से एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले के आधार पर नटराजन की अध्यक्षता वाली बेंच ने डीके शिवकुमार द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया।
शिवकुमार के इस बयान के बाद सीबीआई ने किया था संपत्ति का आंकलन
याद रहे कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा था कि वो एक किसान हैं और कृषि से आय प्राप्त कर रहे हैं, उनके इस बयान के बाद सीबीआई ने उनकी संपत्तित का आंकलन किया था।
शिवकुमार के बाद उनके भाई ने भी उसी सीट से किया है नामांकन
चुनाव के पहले हाईकोर्ट का का डीके शिवकुमार की याचिका को खारिज करना शिवकुमार ही नहीं कांग्रेस के लिए भी एक झटका है। डीके शिवकुमार इस चुनाव की अगुवाई कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कनकपुरा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है।
हालांकि गुरुवार को उनके भाई डीके सुरेश ने भी उन्हीं की सीट से नामांकन कर चौंका दिया था। हालांकि डीके शिवकुमार के कहने पर ही उन्होंने ऐसा किया है क्योंकि शिवकुमार के खिलाफ कई केस चल रहे हैं, ऐसे में उन्हें अंदेशा है कि उनकी उम्मीदवारी खत्म की जा सकती है।
जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं डीके शिवकुमार?
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नाामंकन करते हुए दाखिल किए हलफनामे के अनुसार शिवकुमार के पास कुल संपत्ति और अपने परिवार के सदस्यों की कुल संपत्ति 1414 करोड़ है। 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए उनके हलफनामे में, कांग्रेस नेता के परिवार की संपत्ति का मूल्य 251 करोड़ रुपये था, जबकि 2018 के हलफनामे में, उनके रिश्तेदारों के पास मौजूद संपत्ति का संयुक्त मूल्य 840 करोड़ रुपये आंका गया था।












Click it and Unblock the Notifications