Karnataka Elections: सीएम बोम्मई बोले- कांग्रेस हताश है, पहले गलती करती हैं फिर ओवर रिएक्ट करती है
कर्नाटक विधानसभाचुनाव से पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस के बजरंग दल पर बैन लगाने के संकल्प के बाद डी के शिवकुमार द्वारा हनुमान मंदिर बनाने के संकल्प पर कटाक्ष किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी चरण का चुनाव प्रचार बहुत ही आक्रामक हो चुका है। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने के संकल्प के बाद कांग्रेस बुरी तरह घिर चुकी है। इस मुद्दे पर चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य भाजपा के दिग्गज नेता कांग्रेस पर जमकर प्रहार कर रहे हैे। कर्नाटक में बेल्लारी की रैली में पीएम मोदी ने जहां कांग्रेस आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया वहीं इसके बाद कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।
मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है इसलिए गलतियां करती है फिर उस पर ओवर रिएक्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि बरजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने के कांग्रेस के संंकल्प के बाद लोगों ने जब प्रतिक्रिया दी तो अपनी गलती पर प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि वे हनुमान मंदिर बनाएंगे।
सीएम ने कहा वे गलतियां करते हैं और फिर स्पष्टीकरण देते हैं। कैमरे की इस दुनिया में वे अपनी गलती को सही नहीं ठहरा सकते। बोम्मई ने दावा किया कि पीएम के दौरे से हमें फायदा होगा
वरुणा में सीएम बोम्मई ने कहा हम वरुणा में मजबूत कर रहे हैं ऐसे में सिद्धारमैया फिल्मी सितारों को ला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारे पास पहले दिन से भाजपा उम्मीदवार के लिए एक सकारात्मक रिपोर्ट है। हम सर्वेक्षणों से अधिक संख्या की उम्मीद कर रहे हैं। हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा।
विधानसभा चुनावों में विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बढ़त दिखाने वाले चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों को सीएम बोम्मई ने खारिज किय। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बोम्मई ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी भाजपा 'आरामदायक बहुमत' के साथ और जद (एस) के समर्थन के बिना सत्ता बरकरार रखेगी।
मीडिया से बात करते हुए सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि भगवा पार्टी के सत्ता में आने की स्थिति में वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, इसका फैसला भाजपा आलाकमान और उसका संसदीय बोर्ड करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, जिन्होंने हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से फिर से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के टिकट से इनकार करने पर कांग्रेस का दामन थामा, इस बार हारेंगे।












Click it and Unblock the Notifications