कर्नाटक चुनाव: BJP उम्मीदवारों की लिस्ट में 9 डॉक्टर, 5 वकील, 3 शिक्षाविद और 1 रिटायर्ड IAS हैं शामिल
भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार मंगलवार की रात कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 52 नए चेहरों के नाम शामिल हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार की रात अपने अपने 189 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ दिनों से बीजेपी की लिस्ट को लेकर तमाम चर्चा हो रही थी लेकिन अब भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने कहा वह अगले कुछ दिनों में शेष उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी करेगी।
भाजपा की लिस्ट की खास बात ये है नई पीढ़ी के नेतृत्व और नए विचारों को लाने के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है ये बात कर्नाटक चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही। खास बात ये हैं कि इस बार भाजपा ने इस बार 52 नए चेहरों को मैदान में उतारा है।
कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि 189 उम्मीदवारों में से 52 नए चेहरे हैं और आठ महिलाएं हैं। 32 उम्मीदवार ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति के हैं।
भाजपा की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में हर प्रोफेशन के लिए लोगों के नाम शामिल हैं। जिसमें 9 डॉक्टर, पांच अधिवक्ता, तीन शिक्षाविद, एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी, तीन सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और आठ सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
10 मई, 2023 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को कुल 224 सीटों में से 189 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची की खास बात ये है कि इसमें गुजरात की तर्ज पर 52 नए चेहरे हैं। हालांकि प्रतिस्थापित मौजूदा विधायकों की संख्या गुजरात के आंकड़ों से मेल नहीं खाती।
अनुभवी नेता बी.एस.येदियुरप्पा समेत 11 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। हालांकि येदियुरप्पा ने पहले ही अपने बेटे बी.वाई के लिए अपना निर्वाचन क्षेत्र शिकारपुरा छोड़ दिया था और चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया था। इनके अलावा विजयेंद्र, और हालाडी श्रीनिवास शेट्टी के नाम भी इस सूची में शामिल हैं जिन्होंने चुनावी राजनीति से सेवानिवृत्ति की घोषणा पहले ही कर दी थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications