Karnataka elections: टिकट न मिलने पर तीन बार BJP विधायक रहे एम पी कुमारस्वामी ने छोड़ी पार्टी

मुदिगेरे से भाजपा विधायक एम पी कुमारस्वामी को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। जिससे नाराज हो कर तीन बार विधायक रह चुके कुमारस्‍वामी ने भाजपा छोड़ दी है।

mpkumarswami

Karnataka assembly 2023: कर्नाटक विधानसभा 2023 के लिए राज्‍य की सत्‍तारुढ़ पार्टी भाजपा उम्‍मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। भाजपा की दोनों सूची में कई मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। जिसके बाद भाजपा के विधायक अपनी पार्टी से बगावत कर रहे हैं। भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट 12 अप्रैल बुधवार को जारी की। जिसके चंद घंटे बाद ही मुदिगेरे से भाजपा विधायक एम पी कुमारस्वामी ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है।

जेडीएस में क्‍या शामिल होंगे एम पी कुमारस्‍वामी

मुदिगेरे से भाजपा विधायक एम पी कुमारस्वामी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट ना दिए जाने के कारण भाजपा छोड़ी। पी कुमारस्‍वामी ने कहा कि उनको राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि के कारण टिकट नहीं दिया गया। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुसूचित जाति समुदाय के नेता जेडीएस में शामिल हो सकते हैं या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

तीन बार विधायक रह चुके हैं कुमारस्‍वामी

तीन बार के विधायक रहे कुमारस्‍वामी ने कहा कि वह जल्द ही विधायक के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे। कल रात घोषित की गई भाजपा की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में दीपक डोड्डैया का नाम मुदिगेरे से उम्मीदवार के रूप में रखा गया था।

महासचिव सी टी रवि पर निशाना साधा

कुमारस्वामी ने टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि पर निशाना साधा और कहा कि वह अपने समर्थकों और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से चर्चा करने के बाद अपने अगले कदम पर फैसला करेंगे। विधायक ने टिकट न मिलने का कारण उनके और रवि के बीच निजी रंजिश बताया।

दो दिनों में अपना अगला कदम तय करूंगा

कुमारस्‍वमी ने कहा मैंने पार्टी कार्यालय को अपना इस्तीफा भेज दिया है और जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष को विधायक के रूप में इस्तीफा सौंप दूंगा। मैं अपने समर्थकों और मतदाताओं से चर्चा करूंगा और एक दो दिनों में अपना अगला कदम तय करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+