'JD(S) को वोट देना भाजपा को चुनने जैसा'- BJP हासन उम्मीदवार प्रीतम गौड़ा के इस बयान से मचा बवाल
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP हासन उम्मीदवार प्रीतम गौड़ा ने चुनाव प्रचार कहा कि - JD(S) को वोट देना भाजपा को चुनने जैसा है। भाजपा और जेडीएस के गठबंधन की सरकार बनाने का संकेत देकर भाजपा नेता ने बवाल खड़ा कर दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को होगा। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस तीनों ही पार्टियां अपनी जीत के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रही हैं। कुमारस्वामी की जनता दल एस जो कर्नाटक की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी है उसको और भारतीय जनता पार्टी को लेकर भाजपा के हासन निर्वाचन सीट के उम्मीदवार ने अपने चुनाव प्रचार में बड़ा दावा करते हुए बवाल खड़ कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने अपने चुनाव प्रचार में एक बयान देकर जनता दल (सेक्युलर) और भगवा पार्टी के बीच संभावित गठबंधन का संकेत देकर हंगामा खड़ा कर दिया है
।
दरअसल, 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हासन सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रीतम गौड़ा जो वर्तमान विधायक हैं उनन्होंने हासन चुनाव अभियान के दौरान,कथित तौर पर कहा कि जद (एस) को वोट देना भाजपा को वोट देने के समान है।
26 अप्रैल को हासल में दिया गया भाजपा उम्मीदवार प्रीतम गौड़ा का ये भाषण का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में जहां प्रीतम समर्थकों के एक समूह को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा 'मैं आपको यह बता रहा हूं ताकि आप समझ सकें। जेडी (एस) को वोट देना ठीक उसी तरह है जैसे बीजेपी को वोट देना। भले ही आप उन्हें वोट दें, आपको मेरे पास वापस आना होगा। इसके साथ ही प्रीतम गौड़ा ने भाजपा और जेडीएस दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का भी सुझाव दिया।
भाजपा उम्मीदवार प्रीतम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एचडी देवेगौड़ा ने कहा है कि जद (एस) केवल 20-25 सीटें ही जीत पाएगी। मैं आपको यह बता रहा हूं, भले ही आप बेंगलुरु जाना चाहते हैं, मैसूरु के माध्यम से यात्रा न करें, बेलूर क्रॉस के माध्यम से हासन चुनें।
प्रीमत गौड़ा ने कहा यदि आप मैसूर से यात्रा करने की जिद करते हैं, तो जान लें कि नदियों का सारा पानी समुद्र में बह जाएगा - इसी तरह, आपको हमारे पास (भाजपा) लौटना होगा। इस बारे में सोचें'! इसके साथी प्रीतम गौड़ा ने मतदाताओं को भाजपा को वापस चुनने का सुझाव दिया।
गाौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभ चुनाव 2018 ने प्रीतम गौड़ा ने हासन सीट से जेडी (एस) के एचएस प्रकाश को 13,006 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। ये राज्य विधानसभा चुनाव में प्रीतम की पहली जीत थी।
वहीं 2023 के कर्नाटक विधानभा चुनाव में भाजपा के प्रीतम गौड़ा का मुकालबला जेडीएस नेता एचपी स्वरूप से है। स्वरूप पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। जेडीएस उम्मीदवार स्वरूप को देवेगौड़ा परिवार का समर्थन हासिल है।
हासन वो ही सीट है जहां से जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी के बड़े भाई की पत्नी यानी कुमारस्वामी की भाभी चुनाव लड़ने की जिद पर अड़ी हुई थीं लेकिन उनकी मांग को दरकिनार कर कुमारस्वामी ने हासन सीट से एचपी स्वरूप जो जेडीएस के हासन क्षेत्र के सामान्य लेकिन जुझारु कार्यकर्ता है उन्हें टिकट देकर भाजपा के वर्तमान एमएल प्रीतम गौड़ा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।
हालांकि जेडी एस संरक्षक और पूर्व प्रधामंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भाजपा उम्मीदवार प्रीतम की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा मैं इसके बारे में नहीं बोलूंगा। पीएम मोदी अपना काम करेंगे और हम अपना काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications