Karnataka elections: ईश्वरप्‍पा के बेटे को टिकट ना देकर BJP ने दिखाया ठेंगा, जानें क्‍या बोले पूर्व डिप्‍टी CM

कर्नाटक विधानसभा 2023 में भाजपा ने चौथी लिस्‍ट में बाकी बचे दो निर्वाचन सीटों के उम्‍मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें शिम्‍मोगा सीट के प्रबल दावेदार ईश्वरप्पा के बेटे को टिकट ना देकर हैरान कर दिया है।

Eshwarappa

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों कीआखिरी लिस्‍ट भी जारी कर दी है। इस सूची में एक बार फिर भाजपा ने एक वरिष्‍ठ नेता और वर्तमान विधायक ईश्‍वरप्‍पा के बेटे को टिकट ना देकर सबको हैरान कर दिया है।

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख के पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी चौथी सूची जारी की, इसमें शेष दो निर्वाचन क्षेत्रों के उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किए। जिसमें शिवमोग्गा और मानवी के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

शिवमोग्गा में पार्टी ने चन्नबसप्पा को टिकट दिया, जबकि मौजूदा विधायक और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री ईश्‍वरप्‍पा के बेटे केई कांतेश को टिकट नहीं दिया जो शिवमोग्‍गा से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार थे।

सूत्रों के अनुसार शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार के विधायक रहे ईश्वरप्‍पा ने अपने बेटे के ई कांतेश के लिए इस क्षेत्र से टिकट मांगा था लेकिन भाजपा ने ना ही उनके बेटे और ना ही उनके परिवार के किसी सदस्‍य को टिकट दिया है।

याद रहे ईश्वरप्पा जिन्‍होंने कर्नाटक चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही भाजपा के अलाकमान की सलाह पर इस बार चुनाव ना लड़ने और चुनाव से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था। उम्‍मीद की जा रही थी कि ईश्‍वरप्‍पा की सीट से उनके बेटे को भाजपा टिकट देकर मैदान में उतारेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

माना जा रहा कि पूर्व उपमुख्‍यमंत्री केएस ईश्वरप्पा और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक आंतरिक संघर्ष की चर्चा के बाद पार्टी ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया। इस पर उन्‍होंने कहा उनका गुस्सा उन लोगों के प्रतिहोगा जो प्रतिद्वंद्वियों में शामिल होने के लिए बीजेपी छोड़ चुके हैं।

ईश्‍रप्‍पा ने कहा 'मैं बीजेपी से नाराज नहीं हूं... जो लोग बीजेपी छोड़ चुके हैं उन्हें वापस लाना होगा। हमें उन्हें वापस भाजपा में लाना है जो हमारी पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

भाजपा जीतेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।बता दें भाजपा के वरिष्ठ नेता और एमएलसी अयानूर मंजूनाथ, जो शिवमोग्गा से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन टिकट मिलने की मांग ना पूरी होने पर उन्‍होंन भाजपा को झटका देते हुए बुधवार को पार्टी छोड़ दी और जेडीएस में शामिल हो गए। मंजूनाथ अब शिवमोग्गा सीट से जेडीएस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

याद रहे इस लिस्ट के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 20 अप्रैल नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+