Karnataka Elections: कर्नाटक में प्रचार करने पहुंचे असम सीएम बोले- 'कांग्रेस अगले 100 साल तक नहीं जीत पाएगी'
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तुमकुरु में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस कुछ कर सकती हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करने के कए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। वहीं दोनों ही पार्टियां चुनाव में अपनी पार्टी के जीत के दावे कर रही है। कर्नाटक चुनाव से पहले अभी तक लगभगग 6 ओपिनियन पोल के परिणाम जारी हुए हैं उन सभी में कांग्रेस को सबसे अधिक सीटों पर जीत मिलने का रुझान बताया गया है। ये ही वजह है देश की सबसे पुरानी पार्टी जो पिछले कुछ समय राज्यों के चुनाव परिणाम में खराब प्रदर्शन करती आई है, वो कर्नाटक में अपनी जीत को लेकर आश्वस्ता नजर आ रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत अन्य नेताओं के जीत के दाव के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत विसवा ने कर्नाटक चुनाव प्रचार में कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है।
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तुमकुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस कुछ कर सकती है। किसी को यह ख्याल नहीं रखना चाहिए कि कांग्रेस सत्ता में आएगी। कांग्रेस अगले 100 साल तक नहीं जीत पाएगी।
असम सीएम ने कहा निर्वाचन क्षेत्र तुमकुर कांग्रेस के भ्रष्टाचार और अक्षमता का प्रतीक है। यहां आज, 342 गांवों में से अधिकांश गांवों में पीने का पानी और सड़क नहीं है। हम इसे कर्नाटक के सबसे कुशल निर्वाचन क्षेत्र में बदलना चाहते हैं। इसलिए हमने सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार को उतारा है क्योंकि हम इस निर्वाचन क्षेत्र के महान लोगों की सेवा करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications