Opinion Poll: कर्नाटक में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी के संकेत, BJP के खाते में आ सकती हैं इतनी सीटें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सी- वोटर ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने हैं। एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की भारी बहुमत के साथ वापसी होती दिखाई दे रही है।

Karnataka Elections 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में एक चरण में होने वाले चुनाव की तरीख 10 मई निर्धारित की गई है, जबकि चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में सी-वोटर ओपिनियन पोल के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिसमें अनुमान लगाया गया कि कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत के वापसी होने जा रही है। आइए जानते हैं कि सी- वोटर सर्वे में कर्नाटक में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है...

कर्नाटक में भाजपा एक बार फिर से वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पार्टी के दिग्गज नेता पिछले दिनों लगातार कर्नाटक के दौरे पर रहे। पिछले महीने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता कर्नाटक पहुंचे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और जेडीएस भी चुनावी मैदान में पूरे दमखम के साथ है। ऐसे में कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) को लेकर सी-वोटर ने एबीपी न्यूज के लिए ओपिनियन पोल किया। सर्वे में जिस मुद्दे पर ओपिनियन लिया गया वो था कि कर्नाटक में किस पार्टी को कितनी सीट मिल रही हैं?

कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। जहां एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया। जिसमें 24 हजार 759 लोगों की राय ली गई। इस ओपिनियन पोल में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी के बीच है।

ओपिनियन पोल में किसी कितनी सीटें?

बीजेपी-68-80

कांग्रेस- 115-127

जेडीएस- 23-35

अन्य- 0-2

किसे कितना वोट शेयर?

बीजेपी- 35%

कांग्रेस- 40%

जेडीएस- 18%

अन्य- 7%

Recommended Video

    Abhishek Banerjee का PM Modi पर तंज, Didi O Didi वाले बयान की याद दिला पूछे सवाल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+