कर्नाटक चुनाव 2023: हासन सीट को लेकर देवगौड़ा परिवार में जारी है जंग, देवर-भाभी के बीच चल रही टेंशन
हसन सीट को लेकर एचडी कुमारस्वामी पारिवारिक संकट का सामना कर रहे हैं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा। चुनाव के लिए राजनीतिक दल एक के बाद एक करके अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल करके कैंडीडेट की लिस्ट जारी करने की कवायद में जुटे हुए हैं। वहीं एचडी कुमारस्वामी की जेडी एस भी जल्द अपने उम्मीवदवारों की लिस्ट जारी करने वाली है। वहीं कर्नाटक के हासन निर्वाचन सीट के उम्मीदवार को लेकर कुमारस्वामी ने पार्टी का रुख क्या होगा इसके बारे में स्पष्ठ किया है।
एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हासन सीट के लिए उम्मीदवार के चयन के संबंध में उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और उनके पिता और पार्टी संरक्षक एचडी देवेगौड़ा इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।
हासन सीट विवाद का विषय बन गई है क्योंकि गौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना जो चुनावी मैदान में कूदने को तैयार हैं उन्होंने अपने बहनोई कुमारस्वामी के बार-बार यह स्पष्ट किए जाने के बावजूद कि उन्हें मैदान में नहीं उतारा जाएगा उनके बजाय एक निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता मैदान में उतारा जाएगा।
याद रहे हासन जिला पंचायत की पूर्व सदस्य भवानी रेवन्ना, कुमारस्वामी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना की पत्नी हैं, और उन्हें उनके पति और बेटे प्रज्वल और सूरज रेवन्ना का समर्थन हासिल है। जो हासन से लोकसभा के सदस्य और एमएलसी हैं। कुमारस्वामी हासन जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक दिवंगत एच एस प्रकाश के बेटे एच पी स्वरूप को हासन से मैदान में उतारने के इच्छुक हैं। स्वरूप अपने समर्थकों के साथ गांवों का दौरा करते रहे हैं लेकिन भवानी रेवन्ना इस सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रही हैं।
हासन से टिकट नहीं मिलने पर भवानी के निर्दलीय चुनाव लड़ने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा इसकी मुझे जानकारी नहीं है, यह केवल अटकलबाजी है, आपको इसके बारे में उनसे पूछना चाहिए।
कुमारस्वामी ने ये भी संकेत दिया कि जेडीएस की दूसरी सूची में हसन के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की जाएगी, जिसकी घोषणा आज शाम या कल तक की जा सकती है। या रहे जेडीएस ने बहुत समय पहले अपने 93 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की।
वहीं हासन में पत्रकारों से मुखाफिब रेवन्ना ने कहा कल रात देवेगौड़ा, कुमारन्ना (कुमारस्वामी) और मैंने चर्चा की। देवेगौड़ा जो कहते हैं वह अंतिम है। उनके पास 40 साल का राजनीतिक अनुभव है, वह तय करेंगे कि हासन निर्वाचन सीट से कौन चुनाव लड़्रेगा
बता दें हासन देवेगौड़ा का गृह जनपद है और 2018 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने हासन विधानसभा सीट के अलावा सात में से छह क्षेत्रों में जीत हासिल की थी, जेडीएस का प्रभुत्व वाला जिला जिसे भाजपा के प्रीतम गौड़ा ने जीता था, जिससे वोक्कालिगा में भगवा पार्टी की यह पहली जीत थी।












Click it and Unblock the Notifications