Karnataka Election Result: कर्नाटक की वो 6 उम्‍मीदवार जिन्‍होंने 1 हजार से कम वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में ये छह उम्मीदवारों ने 1,000 से कम मतों से जीत दर्ज की

Bangalore JPnagar Voter

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। कर्नाटक पार्टी के उम्‍मीदवारों ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने जहां सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है वहीं कर्नाटक की 2020
4 में से छह सीटों के ऐसे उममीदवार हैं जिन्‍होंने एक हजार से भी कम मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की है।

शनिवार को कर्नाटक चुनाव के घोषित हुए नतीजों में कांग्रेस ने 135 सीटें जीतीं और सरकार बनाने के लिए बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं कर्नाटक की सत्‍तारुढ़ पार्टी 66 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार जिन उम्‍मीदवारों ने एक हजार से भी कम वोटों के अंतर से जीत हासिल की है उनके आरे में आइए जानते हैं।

इन विधानसभा सीटों में जीत का अंतर 1,000 से कम था

  1. जगलुर 874
  2. चिंचोली 858
  3. श्रृंगेरी 396
  4. मालूर 248
  5. गांधी नगर 105
  6. जयनगर 16

पांच निर्वाचन क्षेत्रों में जीत का अंतर 1,000-2,000 मतों का था, जबकि 11 सीटों पर मतों का दो हजार से तीन हजार के तक था।

कांग्रेस के ही उम्‍मीदवार दिनेश गुंडू राव ने सबसे कम वोटों के अंतर से जीत हासिल की वहीं कांग्रेस की एक उम्‍मीदवार सौम्या रेड्डी सबसे कम वोटों के अंतर से हार गई

गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुंडू राव बाल-बाल बच गए। गुंडू राव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सप्तगिरी गौड़ा को 105 मतों के अंतर से हराया। 2018 के चुनावों में गुंडू राव 10,070 वोटों के अंतर से जीते थे वहीं सौम्या रेड्डी 2,887 के वोटों के अंतर से जीत हासिल कर जयनगर निर्वाचन क्षेत्र की विधायक बनी थीं।

कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को शुरू में जयनगर में भाजपा के सीके राममूर्ति के खिलाफ विजेता घोषित किया गया था। कम अंतर के कारण, भाजपा उम्मीदवार के अनुरोध के आधार पर ईसीआई अधिकारियों द्वारा मतों की दोबारा गिनती की गई। शनिवार देर रात घंटों चले हंगामे के बाद राममूर्ति को बाद में 16 मतों के अंतर से विजेता घोषित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+