कर्नाटक चुनाव 2023: भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाॅइन करने वाले लक्ष्मण सावदी को कहां से दिया जाएगा टिकट? जानिए
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण संवादी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने के चंद घंटे बाद ही सिद्धामैया ने खुलासा किया कि उन्हें कहां से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाले हैं इससे पहले सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार, विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ बैठक के बाद ये फैसला सामने आया।
शिवकुमार ने कहा कि सावदी अपनी इच्छा से कांग्रेस परिवार का सदस्य बनना चाहते थे। वहीं कर्नाटक के एक्स डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने बताया कि उन्हें कहा से कांग्रेस टिकट देकर भाजपा के लिखाफ चुनावी मैदान में उतारने वाली है।
भाजपा के पूर्व नेता लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा सावदी ने केवल एक ही शर्त रखी है कि उसके साथ उचित व्यवहार किया जाना चाहिए। सावदी को अठानी सीट से टिकट दिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि वह जीतेंगे।
#WATCH The only condition Savadi has put forward is that he should be treated properly. Savadi will be given a ticket from the Athani constituency. I hope he will win: Congress leader Siddaramaiah on former BJP leader Laxman Savadi joining Congress#KarnatakaElections2023 pic.twitter.com/vSaSoA5wfw
— ANI (@ANI) April 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications