Karnataka Elections 2023: 89 वर्ष की उम्र में देवगौड़ा ने अपनी पार्टी JDS के लिए प्रचार करने का किया ऐलान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी जेडीएस के लिए 89 साल की उम्र में एच डी देवेगौड़ा प्रचार करेंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख में केवल एक महीने भर का समय बचा है। इस चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच होगा।
कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस जो 2018 में किंग मेकर बनी थी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाकर सीएम की कुर्सी पर कब्जा जमाया था हालांकि एक साल में कांग्रेस के विधायकों में फूंट पड़ने के कारण उनकी सरकार गिर गई थी लेकिन जेडीएस इस चुनाव में अधिक संख्या में सीटें जीतकर सत्ता हासिल करने की फिराक में हैं।
89 साल में देवगौड़ा करेंगे चुनाव प्रचार
अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए 89 साल की उम्र होने के बावजूद जनता दल (एस) के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री देगगौड़ा ने घोषणा की कि वह कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा वह पार्टी के गढ़ पुराने मैसूर क्षेत्र और राज्य के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में चुनाव प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर दौरा करेंगे।
जेडीएस नहीं किसी के साथ मिलकर नहीं लड़ेगी चुनाव
जेडीएस के एच डी देवेगौड़ा ने चुनाव प्रचार करने का ऐलान करते हुए ये भी साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी के कांग्रेस या भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का सवाल ही नहीं उठता है।
पुराने मैसूर क्षेत्र में करेंगे चुनाव प्रचार
देवगौड़ा का एक वीडियो जेडीएस ने जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैं 10 अप्रैल के बाद राज्य का दौरा करूंगा। उन्होंने कहा मैं पुराने मैसूरु क्षेत्र - मांड्या, हासन, कोलार, चिक्कमगलुरु, चिक्काबल्लापुर, रामनगर और तुमकुर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने जा रहा हूं। यह हमारा मजबूत क्षेत्र है।
उत्तर कर्नाटक में भी करेंगे जेडीएस का प्रचार
देवगौड़ा ने कहा मैं उत्तर कर्नाटक के रायचूर और विजयपुरा जिलों में भी जाना चाहता हूं, जहां मैंने किसानों को बचाने के लिए बहुत काम किया है, जो सूखे के कारण बुरी तरह पीड़ित थे। कृष्णा नदी से पानी प्राप्त करके, पानी के बंटवारे के विवाद के बीच आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र, मैंने वहां काम किया था।
कोलार सीट पर टिकट को लेकर जारी है जंग
हासन विधानसभा सीट को लेकर गौड़ा परिवार के भीतर मतभेद उभर आए हैं, जो कि विवाद का विषय बन गया है, क्योंकि भवानी रेवन्ना, जिन्होंने चुनाव लड़ने के लिए इच्छा जाहिर कर दी है वो अपने देवर कुमारस्वामी के बार-बार बनाने के बावजूद नरम नहीं पड़ी हैं। कुमारस्वामी ने कई बार पहले ही साफ तौर पर कहा है कि उन्हें मैदान में नहीं उतारा जाएगा, और इसके बजाय एक वफादार पार्टी कार्यकर्ता मैदान में उतरेगा।
जेडीएस 93 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है
हासन जिला पंचायत की पूर्व सदस्य भवानी रेवन्ना कुमारस्वामी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना की पत्नी और गौड़ा की बहू हैं। उन्हें अपने पति और बेटों - प्रज्वल और सूरज रेवन्ना - का समर्थन प्राप्त है, जो क्रमशः हासन से लोकसभा के सदस्य और एमएलसी हैं। जद (एस) ने 224 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 123 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, उसने अब तक 93 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications