कर्नाटक में राहुल गांधी पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- वो नामदार हैं, हम कामदार

कर्नाटक में आने वाली 22 मई को राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 15 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 5 दिनों में 15 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी पारा बढ़ते हुए अब चरम पर पहुंच गया है। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में ताबड़तोड़ तीन रैलियां कर रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पीएम मोदी चामराज नगर, उडुपी और बेलगावी में चुनावी रैलियां करेंगे। कर्नाटक में आने वाली 22 मई को राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 15 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 5 दिनों में 15 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

narendra modi

LIVE Feed
May 01, 2018, 12:48 PM IST

कांग्रेस की वजह से चामराज नगर रेलवे लाइन 5 साल तक अटकी रही: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:47 PM IST

विकास कार्यों में भी कांग्रेस पार्टी राजनीति करने से बाज नहीं आती: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:47 PM IST

वंदे मातरम पर भी राहुल गांधी को कोई ज्ञान नहीं है: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:41 PM IST

कर्नाटक में ना लॉ है और ना ऑर्डर, यहां लोकायुक्त भी सुरक्षित नहीं है: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:40 PM IST

अति उत्साह में आकर मर्यादा तोड़ते हैं राहुल गांधी: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:39 PM IST

राहुल गांधी को चुनौती है कि वो किसी भी भाषा में अपनी सरकार के काम बोलकर दिखाएं: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:39 PM IST

मैं चुनौती देता हूं, बिना कोई पेपर पढ़े राहुल कर्नाटक सरकार के कामों पर बोलकर दिखाएं: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:39 PM IST

वो सही कहते हैं, वो 'नामदार' हैं, उनके सामने हम कामदार कैसे टिक सकते हैं: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:39 PM IST

राहुल गांधी कहते हैं कि अगर वो 15 मिनट भी बोले, तो मैं उनके सामने नहीं टिक पाऊंगा: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:25 PM IST

मुझे गाली देने वाले लोग बताएं कि आज भी लोग अंधेरे में क्यों हैं: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:24 PM IST

विपक्ष के लोग मुझे गाली देते हैं, मेरे बारे में अनाप-शनाप बातें करते हैं: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:24 PM IST

हमारी सरकार ने देश के हर गांव में बिजली पहुंचाई, जो 70 साल में नहीं हुआ, वो अब हुआ: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:22 PM IST

राहुल गांधी सरकार के अच्छे काम की भी तारीफ नहीं करते: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:21 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमला
May 01, 2018, 12:17 PM IST

बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के लोगों की उम्मीद हैं और वो अगले सीएम बनेंगे: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:12 PM IST

यहां आकर मुझे पता चला कि कर्नाटक में भाजपा की हवा नहीं, आंधी चल रही है: पीएम मोदी
May 01, 2018, 12:12 PM IST

दिल्ली में खबर आती है कि कर्नाटक में भाजपा की हवा चल रही हैै: पीएम मोदी
May 01, 2018, 11:58 AM IST

कर्नाटक में भाजपा की लहर है, कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटें भी नहीं जीत पाएगी: येदियुरप्पा
May 01, 2018, 11:57 AM IST

जेडीएस से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, हम अकेल दम पर सरकार बनाएंगे: येदियुरप्पा
May 01, 2018, 11:13 AM IST

कुछ ही देर में शुरू होगी चामराज नगर में पीएम मोदी की रैली
May 01, 2018, 11:13 AM IST

कर्नाटक के मैसूर, उडुपी और बेलगावी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
May 01, 2018, 11:13 AM IST

पांच दिन में 15 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
May 01, 2018, 11:13 AM IST

आज से 5 दिन के कर्नाटक दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+