योगी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ FIR दर्ज
बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश गंडु राव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें, दिनेश गुंडु राव ने उन्नाव बलात्कार के मामले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा था कि उन्हें "चप्पल से पीटा जाना" चाहिए।

उन्नाव और कठुआ बलात्कार के मामलों के विरोध में बेंगलुरू में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक समारोह में दिनेश ने कहा था कि कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्य नहीं हैं। हालांकि, भाजपा की भारी प्रतिक्रिया के बाद, दिनेश गुंडू राव ने कहा कि यह बलात्कार पीड़ितों पर बोलते हुए उन्होंने भाव में ये बात कही।
यह भी पढ़ें- बरेली में 24 घंटे के अंदर दो बेटियों की हॉरर किलिंग, परिजनों ने दी प्यार करने की खौफनाक सजा
अपने बयान के बाद दिनेश ने माफी मांगते हुए ट्विटर पर लिखा कि बलात्कार पीड़ितों की दुर्दशा और आदित्यनाथ सरकार की पूरी तरह से उदासीनता को उन्होंने ये बयान दिया था। भाषण देते हुए वो भावनाओं में बह गए थे। मुझे मेरे बयान पर अफसोस है।
भले ही उन्होंने इस मामले को लेकर माफी मांग ली हो लेकर भाजपा उन्हे छोड़ने के मूड में नहीं दिखी और भाजपा कर्नाटक यूनिट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज कराया। साथ ही चुनाव आयोग से भी मामले में आग्रह किया है। ।












Click it and Unblock the Notifications