बरेली में 24 घंटे के अंदर दो बेटियों की हॉरर किलिंग, परिजनों ने दी प्यार करने की खौफनाक सजा

बरेली। उत्तर प्रदेश का बरेली जिला एक बार फिर प्यार करने वालों का कब्रगाह साबित हो रहा है। बरेली में 24 घंटे के अंदर दो हॉरर किलिंग के मामले सामने आये हैं। बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र गांव नदेली में एक परिवार ने नाबालिक किशोरी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि किशोरी ने गैरधर्म के युवक से प्यार किया था। जानकारी के मुताबिक परिवार के लोगों ने किशोरी के साथ पहले तो जमकर मारपीट की बाद में गला घोटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए तड़के सुबह शव को खेत में ले जाकर जला दिया।

दूसरे मजहब के युवक से प्यार में ऑनर किलिंग

दूसरे मजहब के युवक से प्यार में ऑनर किलिंग

इसी दौरान किसी ने डायल 100 को कॉल करके मामले की जानकारी दे दी। सूचना पाकर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची तब तक शव आधा जल चुका था। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार किशोरी गैर मजहब के युवक से प्यार करती थी और शादी भी करना चाहती थी। किशोरी युवक के साथ 4 मार्च को अचानक फरार हो गई थी जिसके चलते गांव के दो पक्षों में तनाव हो गया था।

खेत में बेटी की लाश को जलाया

खेत में बेटी की लाश को जलाया

बाद में पुलिस ने बढ़ते दबाव के चलते किशोरी को मुजफ्फरनगर से किशोरी को बरामद कर लिए था तबसे युवक जेल में है। युवती के इसी केस के संबंध में कोर्ट में बयान होने थे। घर वाले किशोरी पर युवक के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रहे थे लेकिन किशोरी हर हालत में युवक के पक्ष में बयान देना चाहती थी। मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव है।


आईजी बरेली के साथ एसएसपी के साथ कई थानों की फोर्स गांव डाले हुए हैं। वहीं परिवार के लोग घटना के बाद से फरार हैं। मृतिका की मां को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएसपी जोगेन्दर सिंह के अनुसार डायल 100 को सूचना मिली थी कि एक युवती का शव जलाया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संभावना यह शायद परिवार के लोगों ने युवती की हत्या कर दी हो। पुलिस ने युवती की मां को हिरासत में लिया है, बाकी लोग घर से फरार है।

पिता ने बेटी को जिंदा जलाया

पिता ने बेटी को जिंदा जलाया

थाना शाही क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्याकर इसलिए जिन्दा जला दिया की उसने एक युवक से प्यार करने की गुस्ताखी की थी। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कक्षा 9 में पढ़ने वाली युवती का प्रेम प्रसंग गांव में मोबाइल टावर पर तैनात एक युवक से चल रहा था। घटना बीते 9 अप्रैल की है जब युवती स्कूल के वार्षिक उत्सव में भागीदारी बहाने के अपने प्रेमी से टावर पर मिलने चली गई थी पीछे से युवती के पिता और भाई भी जानकारी होते उसके पीछे चले गए थे लेकिन युवती पिता - भाई को टावर पर नहीं मिली थी।

बरेली बना प्यार करने वाली बेटियों का कब्रगाह

बरेली बना प्यार करने वाली बेटियों का कब्रगाह

बाद में काफी देर बाद युवती अपने घर पहुंची थी | इसके बाद युवती के पिता भाई ने जमकर पीटा था, बाद में हत्या कर उसके शव को पुआल की मदद से गांव के बाहर जंगल में जला दिया था | गांव वालों को घटना की जानकारी होते ही सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने रात को मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया था। आपको बताते चलें कि कुछ वर्षों में रुहेलखंड क्षेत्र बेटियों के लिए कब्रगाह साबित हो रहा है। लोगों ने अपने घर की बेटियों को समझाने की जगह प्यार करने पर मौत की सजा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+