कर्नाटक में बनेगी भाजपा सरकार, कल शपथ ले सकते हैं येदुरप्पा
बेंगलुरु। कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी के विधायक दल के नेता येदुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक ऐसा माना जा रही है कि, कल युदेरप्पा राज्य के सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। हालांकि बीजेपी अभी बहुमत से दूर बताई जा रही है।

राज्यपाल से मुलाकात कर प्रेस से बात करते हुए येदुरप्पा ने कहा कि, 'पार्टी ने मुझे चुना है। मैंने राज्यपाल को पत्र दिया है और वह मुझे बुलाएंगे, जैसी मैं उम्मीद कर रहा हूं। उन्होंने मुझे बताया कि वह एक उचित निर्णय लेंगे। गवर्नर से पत्र प्राप्त करने के बाद मैं आपको सूचित करूंगा।' हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कल येदुरप्पा सीएम पद की शपथ लेंगे या नहीं।
ऐसा माना जा रहा है जब येदुरप्पा सरकार विधानसभा में अपना बहुमत पेश करगी तो कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायक अनुपस्थित रह सकते हैं। बीजेपी ने दावा किया था कि कांग्रेस के सात लिंगयात विधायक उनके संपर्क में हैं। अगर बहुमत साबित करने वाले दिन ये सभी विधायक अगर इस्तीफा दे देते है या फिर सदन में अनुपस्थित रहते है तो सदन संख्या घटकर 215 रह जाती है। इसके बाद बीजेपी को सरकार बनाने के लिए केवल 108 रह जाएगी।
बीजेपी के पास अभी 104 विधायक है। इसके आलावा दो अन्य और एक बीएसपी का विधायक का समर्थन अगर उसे मिल भी ताजा है तो भी बीजेपी बहुमत से एक विधायक दूर रहने वाली है। वहीं कांग्रेस और जेडीएस दावा कर रही है कि उनके विधायक संपर्क में कोई भी पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications