कर्नाटक चुनाव: नंदिनी बनाम अमूल विवाद पर शिवकुमार बोले- कन्नडिगा अपना स्वाभिमान कभी नहीं बेचेंगे
कर्नाटक चुनाव के बीच राज्य की नंदिनी डेयरी ब्रांड को लेकर लड़ाई तेज हो चुकी है। इस मुद्दे का लेकर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने इस मुद्दे को लेकर हमला तेज कर दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अमूल बनाम नंदिनी डेयरी ब्रांड के नाम पर शुरू हुई लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस नेता इसे चुनावी मुद्दा बना कर कर्नाटक के वोटरों का वोट अपने फेवर में करना चाहते हैं। इसी प्रयास में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान हासन में एक नंदिनी स्टोर का दौरा किया।

इस स्टोर से उन्होंने नंदिनी फ्लेवर्ड मिल्क खरीदकर पिया। उन्होंने यह भी कहा कि नंदिनी ब्रांड कर्नाटक के किसानों के स्वाभिमान का प्रतीक है।
इस चुनावी दौरे के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा भाजपा सरकार नंदिनी ब्रांड को हाईजैक करने की कोशिश कर रही है जो हमारे किसानों और कन्नडिगाओं के स्वाभिमान का प्रतीक है। शिवकुमार ने कहा भाजपा सरकार को यह याद रखना चाहिए कि कन्नडिगा अपना स्वाभिमान कभी नहीं बेचेंगे।
याद रहे कर्नाटक चुनाव के बीच बेंगलुरू में ये बवाल तब शुरू हुआ जब अमूल कंपनी ने घोषणा की कि वो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दूध और दही बेचने के लिए तैयार हैं। जिसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने इसका विरोध करते हुए इसे चुनाव में अपने फेवर में भुनाने का प्रयास शुरू कर दिया।
कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राज्य को गुजरात के व्यापारियों को बेचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने रविवार को पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखते हुए प्रश्न किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक आने का मकसद कर्नाटक को देना है या कर्नाटक से लूटना?
सिद्धारमैया ने लिखा आप कन्नडिगाओं से पहले ही बैंकों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों को चुरा चुके हैं। क्या अब आप नंदिनी (केएमएफ) को हमसे चुराने की कोशिश कर रहे हैं?












Click it and Unblock the Notifications