Karnataka Elections 2023: DK शिवकुमार की बेटी BJP के इस दिग्गज नेता की है 'बहू’
ED ने मनी लॉण्ड्रिंग केस की जांच के दौरान उनकी बेटी ऐश्वर्या से पूछताछ की थी, डीके पर आरोप था कि उन्होंने बेटी के नाम से करोड़ों की सम्पत्ति में निवेश कर रखा है।

DK Shivakumar: आखिरकार कर्नाटक के सीएम की कुर्सी को लेकर चल रहा कांग्रेस का मंथन समाप्त हो गया है और ये तय हो गया है कि कर्नाटक की कमान राज्य के दिग्गज नेता सिद्धारमैया के हाथ में दी जाएगी तो वहीं डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगे।
आपको बता दें कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त कमाल किया है। पार्टी ने बंपर जीत के साथ यहां नया इतिहास तो लिखा ही है साथ ही बीजेपी का हराने के बाद उसका जोश डबल हो गया है। वैसे तो पार्टी ने जीत का सेहरा राज्य की जनता और राहुल गांधी की कांग्रेस यात्रा को दिया है लेकिन जमीनी हकीकत की बात करें तो इस जीत के पीछे असली हीरो पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैं, जिन्हें एक जुट होकर पार्टी के लिए प्रचार किया और जनता तक पहुंचकर उनका भरोसा जीता और इन कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने, जिन्होंने पार्टी को एकजुट करके लोकल मुद्दों को चुनाव का आधार बनाया और वो इसमें सफल हुए।
मोदी का प्रचार भी हुआ फेल
डीके चलते ही बीजेपी यहां पर बुरी तरह से हारी और मोदी लहर और मोदी का प्रचार भी भाजपा के लिए कुछ भी नहीं कर पाया। इस चुनाव के दौरान नेताओं की जुबान भी काफी चली, मर्यादा की सीमा पार की। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर जुबानी वार किया।
BJP के इस दिग्गज नेता के घर ब्याही है डीके की बेटी
लेकिन आपको बता दें कि चुनावी अखाड़े में भले ही डीके शिवकुमार बीजेपी पर तरह-तरह के वार करते नजर आ रहे हों लेकिन असल जिंदगी में वो भाजपा के ही दिग्गज नेता के समधी हैं। जी हां, डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या शिवकुमार की शादी पिछले साल कैफे कॉफी डे (CCD) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े के साथ हुई थी।
2017 में भाजपा में शामिल हुए थे SM Krishna
आपको बता दें कि अमर्त्य हेगड़े के नाना एसएम कृष्णा भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं। हालांकि वो भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस के साथ जुड़े थे। वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे हैं तो वहीं मनमोहन सरकार में 2009 से 2012 तक वो भारत के विदेश मंत्री थे लेकिन 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि वीजी सिद्धार्थ ने साल 2019 में आत्महत्या कर ली थी।
डीके शिवकुमार इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं
खैर चुनावी मतभेद एक तरफ और पारिवारिक रिश्ते एक तरफ। कुल मिलाकर डीके शिवकुमार इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं और लोग उन्हें 'कर्नाटक का हीरो' और 'मैंन ऑफ द कर्नाटक' कहकर संबोधित कर रहे हैं। मालूम हो कि डीके शिवकुमार की शादी उषा शिवकुमार से 1993 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं - ऐश्वर्या और आभरण और एक बेटा आकाश है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications