Karnataka Election Results 2023: क्या खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मिली कांग्रेस को संजीवनी?
Mallikarjun Kharge in Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में तस्वीर साफ होती जा रही है। कांग्रेस के खाते 138 जाती दिख रही हैं। वहीं, भाजपा 62 पर सिमट गई।

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पक्की हो गई। कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 138 सीटों पर हाथ का जादू चला है जबकि भाजपा का कमल सिर्फ 62 सीटों पर खिलता नजर आ रहा है।
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे? अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। सीएम की दौड़ में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के सिद्दारमैया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम बताया जा रहा है।
Recommended Video

कर्नाटक कांग्रेस सीएम की कुर्सी पर किसे बैठाती है, इससे पहले जानिए क्या मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना ही कांग्रेस में कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीता गया।
10 मई को मतदान व 13 मई 2023 को मतगणना के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के किंग बनने में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी कई वजह भी हैं।
पिछले साल अक्टूबर में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में जीत दर्ज की थी। खड़के कर्नाटक के बिदर जिले के वारवट्टी, भल्कि तालुक के रहने वाले हैं। ये कर्नाटक की अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। कर्नाटक से राज्यसभा सांसद भी हैं।
राजनीति के जानकारों की मानें तो मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के कारण कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में अनुसूचित जाति बाहुल्य सीटों पर सीधा फायदा मिला। खुद मल्लिकार्जुन खड़गे भी नौ बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में कर्नाटक की राजनीति में खड़गे का खासा प्रभाव है।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 35 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। पूरे प्रदेश में दलितों की आबादी 23 प्रतिशत है। इन सभी सीटों पर खड़गे का जादू चला है।












Click it and Unblock the Notifications