Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कौन मारेगा बाजी? सबसे तेज कवरेज के लिए देखें Dailyhunt
Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में वोटों की गिनती का काम शनिवार, 13 मई को होगा। सबसे तेज रुझान, परिणाम और सटीक आंकड़ों के साथ चुनाव विश्लेषण डेलीहंट पर देख सकते हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को एक ही चरण में मतदान करवाए गए थे। कुल 224 सीटों के लिए 2,613 उम्मीदवारों की किस्मत वोटरों ने ईवीएम में बंद कर रखी है। इनमें 2,427 पुरुष, 184 महिला और 2 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं।
बीजेपी ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस 223 सीटों पर चुनाव मैदान में है और वह मेलकोट में सर्वोदय कर्नाटक पार्टी को समर्थन दे रही है। जबकि, जेडीएस 207, आम आदमी पार्टी 209, बीएसपी 133, सीपीएम 4, जेडीयू 8 और एनपीपी ने 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इन सबके किस्मत का पिटारा खुलने वाला है।
कर्नाटक चुनाव में इस बार कुल 918 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के 685 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य के फैसले का भी खुलासा होना है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच देखने को मिला। जबकि, जेडीएस तीसरे स्थान के लिए संघर्ष करती दिखी है।
कर्नाटक चुनाव में चुनाव आयोग ने इस बार 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए वोट-फ्रॉम होम की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। इस चुनाव में राज्य में करीब 16 लाख फर्स्ट-टाइम वोटरों को मतदान का मौका मिला। वहीं कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5,31,33,054 थी।
डेलीहंट कवरेज
डेलीहंट कर्नाटक विधानसभा चुनाव की लाइव कवरेज कर रहा है। हमारा फोकस इस चीज पर है कि जल्द से जल्द सही तस्वीर और सटीक आंकड़े आप तक पहुंचाया जाए।
जैसे ही रुझानों के बाद नतीजों से चुनावी तस्वीर साफ होने लगेंगी, हम हर नजरिए से एक-एक सीट का विश्लेषण भी आपके लिए पेश करेंगे, उनपर राजनीतिक बहस भी दिखाएंगे और उसकी व्याख्या भी पेश करेंगे। यह विश्लेषण बहुत ही सामान्य तरीके का होगा, जो आसानी से समझ में आ सकेगा। मतलब हम चुनाव परिणामों पर विश्लेषण इस तरह से पेश करेंगे, जो किसी सियासी नौसिखिए को भी समझ में आ जाए और राजनीतिक विशेषज्ञ भी उसके आधार पर अपना दृष्टिकोण बना सकें।
डेलीहंट आपके लिए इस तरह की कवरेज लेकर आता है, जो वोटिंग पैटर्न से लेकर नतीजों के बाद के राजनीतिक समीकरणों पर भी आधारित होते हैं, जैसे:-
- तालिका-आधारित फॉर्मेट में पूरे देश से नतीजों के लाइव और फास्ट अपडेट
- सीटों की संख्या, सीटों का पूर्ण विश्लेषण और पिछले परिणामों के साथ उनकी तुलना।
- सीटों में बदलाव पर ताजा अपडेट, राज्यवार और निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार।
- सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिआएं, ट्विटर पर रुझान
- लाइव वीडियो, वारयल मीम्स, ट्रेंडिंग स्टोरीज, वीडियो, चुनावों से जुड़े हमारे व्यापक कवरेज से नाम के लिए बस कुछ उदाहरण भर हैं।
जुड़े रहिए डेलीहंट के साथ!












Click it and Unblock the Notifications