Exit Poll vs Exact Poll: कौन सा एग्जिट पोल हुआ सबसे सही, देखें पूरी डिटेल

कर्नाटक में बीजेपी को सत्ता से बाहर करते हुए कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की है। ऐसे में जानिए 10 मई को वोटिंग के बाद आए तमाम बड़े न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल्स में कौनसा सटीक साबित हुआ है।

congress wins karnataka

कर्नाटक में कांग्रेस ने धमाकेदार वापसी की है। बीजेपी का सूपड़ा साफ करते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी को 136 सीटें जीतने में कामयाब रही, जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ 65 सीटें आई है। इससे पहले 10 मई को वोटिंग के बाद कई चैनल्स के एग्जिट पोल्स सामने आए थे, जिसमें किस पोल की भविष्यवाणी सही हुई है, आइए जानते हैं।

10 मई को वोटिंग के बाद अलग-अलग चैनल्स ने अपना-अपना एग्जिट पोल जारी किया था। कई एग्जिट पोल में भविष्यवाणी करते हुए दावा किया गया था कि कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता में आएंगी हालांकि सिर्फ एक ही एग्जिट पोल पास हुआ है, जिसमें दावा किया गया था कि कांग्रेस को 122 से 140 सीट मिल सकती हैं।

bjp

India Today-AXIS के एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई थी कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और उसके खाते में 122-140 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बीजेपी को 62-80 सीटें मिलने की संभावना जताई थी। है। इसी के साथ जेडीएस को 20-25 सीटें मिलने का दावा किया। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाने का अनुमान लगाया था।

ऐसे में करीब 8 से 10 एग्जिट पोल्स में सिर्फ India Today-AXIS का एग्जिट पोल सटीक साबित हुआ है। इसके अलावा जानिए कौन-कौन से एग्जिट पोल में कितनी सीटें दी गई थी।

exit poll

बीजेपी के 14 मंत्री हारे

कर्नाटक चुनावों में भाजपा के कम से कम 14 मंत्री हार गए हैं। खासतौर से वी सोमन्ना (वरुण और चामराजनगर), मुरुगेश निरानी (बिलागी), डॉ के सुधाकर (चिक्काबल्लापुर), जेसी मधुस्वामी (चिकनायकनहल्ली), बीसी नागेश (तिपटूर), बीसी पाटिल (हिरेकेरूर) और श्रीरामुलु (बल्लारी ग्रामीण)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+