Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में JDS के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी, कुमारस्वामी ने दी ये जानकारी

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव आने वाले महीनों में होने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मई में चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा कर सकती है।

Karnataka Assembly Elections

Karnataka Assembly Elections: जनता दल सेक्युलर (JDS) के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। एचडी कुमारस्वामी ने ये बात शुक्रवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कही है। कुमारस्वामी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी।

मुलाकात के एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''कोलकाता में माननीय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और बातचीत की। इससे पहले दिन में उन्होंने मेरा खुशी से स्वागत किया था। इस मुलाकात के दौरान हमने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव, पंच रत्न यात्रा की सफलता और राष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की है।''

एचडी कुमारस्वामी ने यह भी बताया कि ममता बनर्जी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति में जेडीएस के साथ मिलकर काम करेंगी और कर्नाटक चुनाव में जेडीएस के लिए प्रचार करेंगी।

एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस और जेडीएस दोनों के साथ काम करने की जरूरतों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह जनता दल सेक्युलर के लिए प्रचार करने के लिए कर्नाटक आएंगी।''

2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी टक्कर देने के लिए देश की सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं। एकजुट विपक्षी गठबंधन बनाने के लिए कई विपक्षी दलों के नेता एक-दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में एचडी कुमारस्वामी और ममता बनर्जी की मुलाकात मायने रखती है।

कुमारस्वामी से मुलाकात से एक दिन पहले ममता बनर्जी ने भुवनेश्वर में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि नवीन पटनायक के साथ बैठक के दौरान, ममता ने भारत के संघीय ढांचे को मजबूत करने और सरकार के सभी स्तरों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+