Karnataka Election: पीएम के दौरे को सिद्धारमैया ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन, पूछा- क्या EC से इजाजत ली?

Karnataka में चुनावी बिगुल बज चुका है। पीएम मोदी जल्द ही राज्य की यात्रा पर आ रहे, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

Karnataka

विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी दलों ने कर्नाटक में पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मोर्चा संभालने वाले हैं। वो आगामी 9 अप्रैल को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे और वहां पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए बीजेपी और सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं पीएम मोदी की इस यात्रा पर कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने सवाल उठाए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम के लिए पीएम कर्नाटक कैसे जा सकते हैं? क्या चुनाव आयोग ने इस कार्यक्रम की अनुमति दी है? अगर चुनाव आयोग ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है, तो यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने आगे कहा कि मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री के लिए आचार संहिता अलग नहीं है। अगर उनको यहां आना है, तो चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी।

किस कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी 9 अप्रैल को कर्नाटक जा सकते हैं। वो टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पीएम बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी भी कर सकते हैं। मैसूर और चामराजनगर जिलों में तीन दिवसीय मेगा इवेंट का उद्घाटन भी पीएम द्वारा किया जाएगा।

9 तारीख को ही राहुल गांधी का दौरा
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्यमेव जयते कार्यक्रम 5 अप्रैल को कोलार में होने वाला था। अब उसकी तारीख बदलकर 9 अप्रैल कर दी गई है। ऐसे में 9 तारीख को दोनों बड़े नेता राज्य में रहेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक राहुल की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस ने संविधान बचाने का अभियान शुरू किया है, जिसके तहत पूर्व सांसद राज्य में सभा करेंगे। आपको बता दें कि कोलार में ही 2019 में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाला विवादित बयान दिया था, जिसकी वजह से उनकी सदस्यता चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+