जेडीएस विधायकों की बैठक में एचडी कुमारस्वामी को चुना विधायक दल का नेता
बेंगलुरुः कर्नाटक में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर तीनों बड़ी पार्टियों(कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस) ने अपनी ताकत लगा दी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों से सरकार बनाने का दावा किया है। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने की घोषणा की है, वहीं बुधवार की सुबह जेडीएस विधायकों की बैठक में एचडी कुमारस्वामी को विधायक दल का नेता चुना गया।

वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने मगंलवार को कहा कि वो 100 फीसदी सरकार बनाने वाले हैं। भाजपा का दावा है कि उसके पास जेडीएस और कांग्रेस के कुछ विधायकों का समर्थन है और उन्हें सौ प्रतिशत उम्मीद है कि सरकार उन्हीं की राज्य में बनने वाली हैं।
अब सभी की नजरें गवर्नर वजुभाई के फैसले पर टिकी हैं। देखना होगी कि गर्वनर किसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं। वहीं, राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि, 'पार्टी ने मुझे चुना है। मैंने राज्यपाल को पत्र दिया है और वह मुझे बुलाएंगे, जैसी मैं उम्मीद कर रहा हूं। उन्होंने मुझे बताया कि वह एक उचित निर्णय लेंगे। गवर्नर से पत्र प्राप्त करने के बाद मैं आपको सूचित करूंगा।'
कर्नाटक में जोड़-तोड़ की राजनीति भी तेज हो गई है। बुधवार की सुबह खबर आई कि जेडीएस को दो एमएलए लापता हैं और वो बेंगलुरू में पार्टी कार्यालय पर शुरू हई जेडीएस के विधायकों की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, इन दोनों एमएलए का नाम है राजा वेकेंटप्पा नायका और वेंकट राव नवगौड़ा।
यह भी पढ़ें-#KarnatakaElections2018: देवेगौड़ा के विधायकों के गायब होने की खबर से हड़कंप, बीजेपी पर डोरे डालने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications