Karnataka Election Republic P-MARQ Exit Poll: किंग मेकर JDS, BJP को कांग्रेस से कम वोट! किसके सिर सजेगा ताज?

Karnataka Election Republic P-MARQ Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 65.59 फीसदी वोट डाले गए। अब 13 मई को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। एग्जिट पोल के अनुमान जेडीएस को मेकर की भूमिका में बता रहे हैं।

Karnataka Election

Karnataka Election Republic P-MARQ Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार को वोट डाले गए। राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग हुई। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अलावा कांग्रेस और जनता दल सेकुलर ने चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंकी। शाम 5 बजे तक 65.59 फीसदी वोट डाले गए। अब 13 मई को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। वहीं, शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए। जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। उधर, जनता दल सेकुलर किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है।

रिपब्लिक P-MARQ का एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी जहां बहुमत से दूर दिखी तो वहीं, कांग्रेस का वोट प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। बीजेपी के पाले में 85 से 100 सीटें, कांग्रेस को 94 से 108 सीटें, जेडीएस को 24 से 32 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। इस लिहाज से कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है।

अगर वोट प्रतिशत की बात रें तो कांग्रेस 40 फीसदी, बीजेपी को 36 फीसदी और जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिले। सर्वे के अनुसार, 18 फीसदी मतदाताओं ने कांग्रेस के वादे का समर्थन किया, जबकि 54 फीसदी ने इसका विरोध किया।

बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत जरूरी

वास्तव में, लगभग सभी एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है, जिसमें कांग्रेस या तो बहुमत में है या सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं, बीजेपी दूसरे स्थान पर है। केवल एशियानेट-जन की बात, और न्यूज नेशन-सीजीएस ने भगवा पार्टी को बढ़त दी है, दो में से बाद में इसे 114 सीटें दी हैं। कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत दर्ज करना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+