Karnataka News 24 Chanakya Exit Poll: भाजपा नहीं बना पाएगी सरकार, कांग्रेस में खुशी की लहर
Today's Chanakya Exit Poll News 24: कर्नाटक में मतदान समाप्त हो चुका है अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आइए हम आपलोगों को न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Today's Chanakya Exit Poll News 24: कर्नाटक में 224 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। राज्य में शाम पांच बजे तक 65.69 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। अब लोगों को 13 मई के नतीजे का इंतजार है लेकिन उससे पहले आज लोगों की नजर एक्जिट पोल पर बनी है। इन एक्जिट पोलों में सबसे अधिक दिलचस्प न्यूज 24 टुडेज चाणक्या का एक्जिट पोल होता है। चलिए आपको बताते हैं न्यूज 24 टुडेज चाणक्या का एक्जिट पोल क्या कह रहा है।
कांग्रेस बनाएगी सरकार, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 120 सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी को 82 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि जेडीएस को केवल 12 सीट मिलती दिख रही हैं। अन्य को शून्य सीट मिलती दिख रही है।
कांग्रेस को 42 फीसदी तो भाजपा को 39 फीसदी वोट
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है जबकि भाजपा को 39 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। वहीं जेडीएस को 13 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। वहीं अन्य को 6 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 40 फीसदी लोगों ने मतदान किया
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 40 फीसदी लोगों ने वोट किया है। जबकि विकास के मुद्दे पर 19 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। स्थानीय मुद्दे पर मात्र छह फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
लिंगायत समुदाय भाजपा के साथ बनी हुई
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक 45 फीसदी ओबीसी के साथ 68 फीसदी लिंगायत वोटर्स ने भाजपा पर भरोसा जताया है वहीं 30 फीसदी वाकोलिग्गा वोटर्स ने कांग्रेस को वोट किया वहीं 44 फीसदी कुरबा वोटर्स ने कांग्रेस को ही वोट किया है। मात्र 19 फीसदी लिंगायत ने कांग्रेस को वोट किया।












Click it and Unblock the Notifications