Karnataka election: डीके बोले- पीएम BJP की हार से 'निराश' हैं इसलिए कर रहे कांग्रेस की गारंटियों की आलोचना

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई होगा। इससे पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे पीएम मोदी को जहरीला सांप कहकर कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। खड़गे के इस बयान के बाद डीके शिवकुमार ने पीएम को लेकर एक बयान दिया।

dkshivkumar

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस जमकर प्रचार कर रही हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में भाजपा, कांग्रेस के सभी स्‍टार प्रचारक कर्नाटक में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। वहीं कर्नाटक चुनाव में अपनी जीत को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आश्‍वस्‍त नजर आ रही है। कांग्रेस कर्नाटक अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस की फ्री वाली घोषणाओं पर की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है।

शिवकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस के चुनावी गारंटियों की आलोचना 'निराशा' की वजह से हुई है क्‍योंकि बीजेपी कर्नाटक में विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी।

बता दें गुरुवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक भाजपा के 50 हजार कार्यकर्ताओं को वर्चुअल मीटिंग के तहत संबोधित किया था।

जिसमें पीएम मोदी ने कार्यकर्ता के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा विपक्षी कांग्रेस पार्टी के मुफ्त गिफ्ट और गारंटियों के चक्‍कर में ना आने की सलाह दी थी। इसके साथ ही उन्‍होनें कांग्रेस पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया था।


मी‍डिया से रुबरू शिवकुमार ने कहा भाजपा के विपरीत कांग्रेस ने केवल ऐसे वादे किए हैं जिन्हें वो निश्चित पूरी करेगी। शिवकुमार ने कहा भाजपा ही थी जिसने मतदाताओं के खातों में 15 लाख रुपये जमा करने का बड़ा वादा किया था।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा भाजपा के घोषणापत्र की जांच करें तो आपको पता चलेगा कि उसने वादा किया था कि किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों के पंप सेटों को बिजली की अवधि बढ़ाने का भी वादा किया था जो उन्होंने नहीं दी।

डीके शिवकुमार ने कहा कांग्रेस सत्ता में आते ही लोगों से किए अपने चार वादों को पूरा करेगी: गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य और युवा निधि। भाजपा की डबल इंजन सरकार महंगाई पर काबू पाने में विफल रही है। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों का विश्वास हासिल करने में विफल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+