Karnataka: 'बजरंग' के प्रकोप से क्या डर गए डीके शिवकुमार? हनुमान मंदिर में माथा टेककर लिया ये संकल्प
बजरंग दल प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया के बाद गुरुवार को डीके शिवकुमारहनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे और हनुमान मंदिरों को लेकर एक बड़ा संकल्प लिया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने घोषणापत्र में 'बजरंग दल जैसे संगठनों' पर प्रतिबंध लगाने के वादे के कारण हिंदू समर्थक संगठनों और भाजपा के द्वारा बुरी तरह घिर चुकी है। बजरंग दल और विहिप, भाजपा तीनों ने ही कांग्रेस के विरोध में गुरुवार को कर्नाटक भर में विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ किया।
चुनाव के लिए मतदान से पांच दिन पहले प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ हिंदू विरोध होने का नारा लगने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कनकपुरा सीट से उम्मीदवार डीके शिवकुमार गुरुवार को हनुमान मंदिर पहुंचे और इसके बाद भगवान के दर्शन करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
हनुमान भगवान के आगे हुए नतमस्तक
डीके शिवकुमार ने गुरुवार को पहले मैसूर में देवी चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे और यहां स्थित भगवान अंजनेय का आशीर्वाद भी मांगा।बजरंग दल प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया के बाद, डीके शिवकुमार ने हनुमान मंदिर का दौरा किया, अंजनेय मंदिरों को विकसित करने का संकल्प लिया।
डीके शिवकुमार ने कहा कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य भर में अंजनेय (भगवान हनुमान) मंदिरों के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी पार्टी राज्य के विभिन्न हिस्सों में नए अंजनेय (भगवान हनुमान) मंदिरों के निर्माण को भी प्राथमिकता देगी। हम अंजनाद्री हिल के विकास की देखरेख और इसके संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष बोर्ड की स्थापना करेंगे। हम भगवान अंजनेय के सिद्धांतों और मूल्यों के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित करेंगे
तस्वीर ट्वीट की और कैप्शन में लिखा ये कैप्शन
वोक्कालिगा नेता ने भगवान हनुमान के सामने झुकते हुए अपनी एक तस्वीर ट्वीट की और कैप्शन में लिखा 'मैसूर में मां चामुंडेश्वरी के दर्शन के बाद भगवान हनुमान की पूजा की। हनुमा का अर्थ है शक्ति, हनुमा का अर्थ है शांति।
भाजपा ने विरोध करते हुए जलाया कांग्रेस का घोषणा पत्र
मंगलवार को जारी अपने घोषणापत्र में, कांग्रेस ने सुझाव दिया कि वह "बजरंग दल जैसे संगठनों" पर प्रतिबंध लगाएगी। इसने राज्य में एक बड़े विवाद को जन्म दिया। गुरुवार को बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस का घोषणापत्र जलाया। कई दक्षिणपंथी संगठनों ने अपने समर्थकों से गुरुवार शाम को कर्नाटक के सभी मंदिरों में "हनुमान चालीसा का पाठ" करने को कहा है।
भगवान हनुमान किसी की संपत्ति नहीं हैं
वहीं बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की पार्टी के घोषणापत्र के संबंध में विवाद पर उत्तर कन्नड़ के होनावर में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि यह कोई बाधा नहीं होगी और कांग्रेस सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा भगवान हनुमान किसी की संपत्ति नहीं हैं। हिन्दू धर्म भी हमारा है। मैं एक हिंदू हूं। सिद्धारमैया एक हिंदू हैं। हम सभी हिंदू धर्म का पालन करते हैं।
घोषणा पत्र पर दी ये सफाई
इसके साथ ही उन्होंने कहा राज्य में परिवर्तन की हवा बह रही है। तटीय क्षेत्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। भाजपा के लोगों और मीडिया ने हमारे घोषणापत्र को नहीं समझा। हमने कहा कि हम देश विरोधी संगठनों पर प्रतिबंध लगाएंगे। एक बार जब हम सत्ता में आएंगे, तो हर गांव में एक अंजनेय मंदिर होगा।












Click it and Unblock the Notifications