Karnataka चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही भाजपा और कांग्रेस ने किया दावा उनकी पार्टी बनाएगी बहुमत की सरकार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कहा हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है।

Karnataka

कर्नाटक चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा बुधवार को भारत के चुनाव आयोग ने कर दी है। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें के लिए मतदान 10 मई को वोटिंग होगी। जिसमें राज्‍य भर के 5.21 करोड़ मतदााता जिनमें 2.59 महिला मतदाता वोट करेंगे। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। 13 अप्रैल को कर्नाटक चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और उम्‍मीदवारों के नामांकन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है और नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है।

चुनाव की तारीखों की घोषणा पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा डी. के. शिवकुमार (कर्नाटक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष) कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को भ्रष्टाचार में अनुसरण कर रहे हैं। भाजपा कर्नाटक चुनावों के लिए तैयार है और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

वहीं कांग्रेस पार्टी जो इस बार सत्‍ता में वापसी करने का दावा कर रही है, उसी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है, हम चाहते हैं कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस सरकार को जितनी जल्दी बर्खास्त किया जाए, राज्य और देश के लिए उतना ही अच्छा है। यह चुनाव विकासोन्मुख और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य और देश के लिए होगा।

वहीं कर्नाटक चुनाव पर चित्तपुर विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा हम यह चुनाव जीत रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया कि कर्नाटक के 40 प्रतिशत लोग भाजपा की सरकार से तंग ज आ चुके हैं। विधायक खड़गे ने कहा भाजपा जाति की राजनीति कर रही है, और बेरोजगारी चरम पर है। इस बार पूरी तरह से कांग्रेस का ही दबदबा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी कर्नाटक से 150 सीटें दिलाना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कर्नाटक का मुख्‍यमंत्री कौन होगा ये पार्टी आलाकमान बाद में करेंगे।

बता दें चुनाव की तारीख के ऐलान से चंद घंटे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा थाकांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार हमारी पार्टी के विधायकों को कॉल करके सीट ऑफर कर रहे हैं। बोम्‍मई ने दावा किया कि अगर कांग्रेस अगर अपनी स्थिति मजबूत होने का दावा कर रही है तो फिर हमारे विधायकों को क्यों फोन कर रहे हैं। ये कांग्रेस की सही स्थिति बताने के लिए काफी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+