एग्जिट पोल के नतीजों से बीजेपी से कांग्रेस में आए जगदीश शेट्टार खुश, JDS पर कह दी बड़ी बात
karnataka election को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आ गए। कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने साफ कहा कि पार्टी जेडीएस से गठबंधन नहीं करेगी।

Jagadish Shettar on Exit Poll: कर्नाटक में एग्जिट पोल के नतीजे आ गए, जिसने बीजेपी को काउंटिंग के पहले ही टेंशन दे दी है। वहीं कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिले हुए हैं, क्योंकि ज्यादातर पोल में उसे पूर्ण बहुमत मिला है। इस पूरे मामले में जगदीश शेट्टार का बयान सामने आया है, जो चुनाव से पहले बीजेपी से कांग्रेस में आए थे।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और सरकार बनेगी। एग्जिट पोल में भी ये बात साफ हो गई है कि हम ही सबसे बड़ी पार्टी होंगे। वहीं कुछ पोल में त्रिशंकु विधानसभा दिखाई गई, जिस पर उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य पार्टी खासकर जेडीएस से गठबंधन का सवाल भी नहीं उठता है।
वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने भी पूर्ण बहुमत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मैंने अभी एग्जिट पोल के आंकड़े नहीं देखे लेकिन अगर मैं लोगों की बातों पर विश्वास करूं तो उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है। हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार 13 मई को मतगणना हो जाएगी तो हम ही सरकार बनाएंगे।
टिकट कटने से नाराज थे शेट्टार
आपको बता दें कि वोटिंग से पहले जब बीजेपी ने अपनी लिस्ट जारी की थी, तो उसमें कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार का नाम गायब था। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए।
क्या कह रहे एग्जिट पोल?
सभी एग्जिट पोल्स को मिलाकर देखा जाए, तो कांग्रेस बाजी मार रही। वो राज्य में 111 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेपी के खाते में 97 सीटें जाएंगी। वहीं अगर त्रिशंकु विधानसभा बनी, तो जेडीएस किंगमेकर बन सकती है। उसके खाते में 25 सीटें जाने की उम्मीद है। वहीं अन्य को चार सीटों पर दिखाया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications