Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने मांड्या पहुंचे सीएम योगी, मुस्लिम आरक्षण खत्‍म करने के फैसले पर बोली ये बात

कर्नाटक विधानसाभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को पहली बार यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे हैं।

cm yogi

कर्नाटक विधानभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरा जोर लगा रही है। भाजपा के स्‍टार प्रचारकों में शामिल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्‍मृति ईरानी के बाद बुधवार को भाजपा का प्रचार करने के लिए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ माड्या पहुंचे हैं। यहां पर उन्‍होंने रोड शो में हिस्‍सा लिया , योगी के इस रोड शो में गर्मी के बावजूद हजारों की संख्‍या में भाजपा समर्थक जुटे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के मांड्या जिले में रोड शो किया। इसके बाद जनता को संबांधित करते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना असंवैधानिक है। मुसलमानों के 4 फीसदी आरक्षण को खत्‍म करने के कर्नाटक की बोम्‍मई सरकार के फैसले को सही सीएम योगी ने सही बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के मांड्या से अपना चुनाव अभियान शुरू किया। उन्‍होंने कहा इस देश में, धर्म के आधार पर आरक्षण के लिए कोई जगह नहीं है, यही वजह है कि कर्नाटक सरकार ने अपनी नी आरक्षण नीति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को डबल-इंजन सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा) का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस का "विफल इंजन" केवल त्रासदी को जन्म देगा।

आदित्यनाथ मांड्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पर प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को खुश करने और उन्हें धर्म के आधार पर आरक्षण देने का आरोप लगाया।

उन्‍होंने कहा पीएफआई जैसे संगठन की रीढ़ तोड़ने के लिए मैं डबल इंजन सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह यहीं कर्नाटक में किया गया था। दूसरी ओर, कांग्रेस उन्हें खुश करती है और फिर उन्हें धर्म के आधार पर आरक्षण देती है - यह भारत के संविधान के खिलाफ है

सीएम योगी ने कहा भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति करना नहीं जानती, लेकिन सशक्तिकरण के बारे में स्पष्ट रूप से जानती है। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करने में माहिर है क्योंकि वे कर्नाटक में पीएफआई जैसे बैनर संगठनों का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पीएफआई जैसे प्रतिबंधित संगठन का समर्थन कर रही है।यूपी सीएम योगी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में कोई भी प्रोजेक्‍ट पूरा नहीं होता था।

सीएम योगीने कहा कांग्रेस विकास की बात कर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन उनकी विकास की हकीकत क्या थी, पंचवर्षीय योजना। एक प्रोजेक्ट बनता था एक पंचवर्षीय योजना लग जाती थी। अगली पंचवर्षीय योजना में उसका शिलान्यास होता था, तीसरी में कार्यावंटन होता था। चौथी पंचवर्षीय योजना के शुरू होते ही वह प्रोजेक्ट दम तोड़ देता था और प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं होता था

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+