Karnataka election: बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा बोले- हम एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहते

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने शिवमोग्गा में लिंगायत बैठक में कहा कि इस चुनाव में हम एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहते हैं।

KS Eshwarapppa

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा के शीर्ष नेता से लेकर हर कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस चुनाव से ठीक पहले कर्नाटक की भाजपा सरकार ने मुसलमानों को दिया जाने वाला 4 फीसदी ओबीसी आरक्षण समाप्‍त कर दिया था और इस चार फीसदी बंटवारा कर्नाटक के लिंगायत और वोक्डिया में बांटने का ऐलान किया था।

वहीं मुस्लिम आरक्षण को समाप्‍त किए जाने को जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सही ठहराते हुए कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण देने की विरोध है। वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री ईश्‍वरप्‍पा ने लिंगायत समाज की एक बैठक में कहा कि हम एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहते हैं।

बता दें ईश्‍वरप्‍पा छह बार शिवमोग्गा से विधायक रह चुके हैं और आलाकमान के आदेश को मानते हुए 2023 में चुनावी राजनीति से सन्‍यास लेने का ऐलान करते हुए चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया था।

वहीं ईश्‍वरप्‍पा ने शिवमोग्गा में वीरशैव-लिंगायत बैठक में धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए कहा हम एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहते हैं

बता दें चुनाव की तारीख 10 मई अब जब कि नजदीक आ चुकी है, ऐसे में चुनाव अभियान तेज हो गया है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री , वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक प्रचारक कर्नाटक पहुंच रहे है।

कर्नाटक में तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर अपने हमले को आगे बढ़ाते हुए बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित किया। यह विधानसभा चुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने के लिए नहीं बल्कि राज्य के भविष्य को पीएम मोदी के हाथों में सौंपने के लिए है। यह कर्नाटक को एक विकसित राज्य बनाने और यहां राजनीतिक स्थिरता लाने का चुनाव है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में वापस आती है, तो राज्य में वंशवाद की राजनीति अपने उच्चतम स्तर पर होगी और यह दंगों से पीड़ित होगी। राज्य में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति, पारिवारिक राजनीति और दंगे हमेशा उच्च होंगे। JD(S) को वोट देने का मतलब अपना वोट कांग्रेस को देना है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका वोट कांग्रेस को जाए तो कर्नाटक के समग्र विकास के लिए भाजपा को वोट दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+