Karnataka Election 2023: पीएम पर की गई कांग्रेस की आपत्तिनजक टिप्पणी की शिकायत लेकर भाजपा पहुंची चुनाव आयोग
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे द्वारा पीएम मोदी पर की गई आपत्ति जनक टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिाकायम दर्ज करवाई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस नेता प्रचार करते हुए बेबाक अंदाज में बयान दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के इस बेबाक अंदाज में दिए गए बयानों पर भाजपा ने सबक सिखाने के लिए कदम उठा लिया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कर कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयानों और हेट स्पीच को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत लेकर पहुंच चुकी है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे प्रियांक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है। गोयल ने कहा प्रियांक खड़गे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया ये बहुत ही निंदनीय है।
पियूष गोयल ने कहा जिस तरह से कांग्रेस आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर रही है उससे साफ है कि भजापा को कर्नाटक में मिल रहे समर्थन से कांग्रेस बौखला गई है। गोयल ने कहा पहले कांग्रेस अघ्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के लिए अभ्रद शब्द का इस्तेमाल किया इसके बाद उनके बेटे प्रियांक ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की। ये बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने बताया कि उन दोनों पर चुनाव आयोग उचित कार्रवाई करे इसके लिए हमने शिकायत की है।
पियूष गोयल ने इस शिकायत हो लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की । इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा भाजपा का शिष्ट मंडल आज चुनाव आयोग से मिला और अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी प्रधानमंत्री को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
पियूष गोयल ने कहा भाजपा को मिल रहे समर्थन और लोकप्रियता से कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई हुई है। इसलिए वो पूरी कोशिश कर रही है कि चुनाव में कानून व्यवस्था खराब किया जाए। पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन ने पीएम को 'जहरीला सांप' कहकर अपमानित किया। वहीं उसके बाद उनके विधायक बेटे प्रियांक खड़गे ने बंजारा समुदाय का अपमान करते हुए पीएम को नालायक बेटा कह कर सारी सीमाएं लांघ दी है ये बहुत ही शर्मनाक है।
#WATCH | #KarnatakaElections2023 | A BJP delegation meets EC in Delhi.
Union Minister Piyush Goyal says, "...The kind of objectionable language being used by Congress leaders for the PM & constitutional authorities shows their desperation...We demanded that the Election… pic.twitter.com/R0v5VKvAAI
— ANI (@ANI) May 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications